दुनिया

Bharat Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- परमाणु युद्ध शुरू हो जाता, अगर हमने…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने  एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और उसके बाद सीजफायर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह भारत और पाकिस्तान को शत्रुता समाप्त करने के लिए, मनाने के लिए अमेरिका के साथ व्यापार का जिक्र किया. दोनों देशों के बीच तनाव गंभीर हो सकता था. उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझने और लड़ाई को समाप्त करने के लिए “बुद्धिमत्ता” और “धैर्य” के लिए भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व की सराहना की.

Donald Trump ने दिया बड़ा बयान

पश्चिम एशिया में सऊदी अरब, यूएई और कतर के लिए रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम आपके साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं, चलो इसे रोकते हैं. अगर आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं. अगर आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करने जा रहे हैं.”

दोनों देशों के साथ व्यापार का जिक्र करते हुए Donald Trump ने कहा, “हम पाकिस्तान के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं, हम भारत के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं. हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं, हम जल्द ही पाकिस्तान के साथ बातचीत करने जा रहे हैं.”

हमने परमाणु युद्ध को रोका- Donald Trump

आंशिक परमाणु युद्ध की संभावना व्यक्त करते हुए Donald Trump ने कहा, “हमने (एक) परमाणु संघर्ष को रोका. मुझे लगता है कि यह एक बुरा परमाणु युद्ध हो सकता था. लाखों लोग मारे जा सकते थे. इसी कारण मुझे इस पर बहुत गर्व है.”

“अमेरिका ने सीजफायर कराने में मदद की”

इससे पहले ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, “मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम कराने में मदद की, मुझे लगता है कि यह स्थायी युद्धविराम था, जिससे दो राष्ट्रों के बीच एक खतरनाक संघर्ष समाप्त हुआ, जिनके पास बहुत सारे परमाणु हथियार थे और वे एक-दूसरे पर बहुत अधिक आक्रमण कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि यह रुकने वाला नहीं था. मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग, शक्तिशाली था, लेकिन स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से जानने और समझने की शक्ति, बुद्धि और धैर्य भी था.”

यह भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को किया तबाह, PM मोदी बोले- “अब आतंकवाद के हर हमले का जवाब दिया जाएगा”

ट्रंप ने शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बड़ी घोषणा की थी. उन्होंने दावा किया था कि भारत-पाकिस्तान तीन दिनों से जारी संघर्ष पर तत्काल पूर्ण युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं. यह सहमति अमेरिका की मध्यस्थता से पूरी हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

44 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago