Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जीत के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि आतंकवाद का जिस राक्षस को उसने जन्म दिया था….

संयुक्त राष्ट्र में भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर पाकिस्तान के दावों की हवा निकाली और आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा प्रहार किया.

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के झूठे दावों और उसके आतंकी चेहरे को बेनकाब किया है. भारतीय प्रतिनिधि रघु पुरी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के तथाकथित ‘जीत’ के दावों पर करारा तंज कसा और उसे आतंकवाद का गढ़ करार दिया.

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान आतंकवाद का शिकार नहीं, बल्कि उसका जनक है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के पराक्रम के बाद पाकिस्तान के झूठे प्रचार और उसकी आंतरिक बदहाली को दुनिया के सामने लाकर भारत ने उसे कूटनीतिक स्तर पर करारा जवाब दिया है.

‘बर्बाद एयरफील्ड अगर जीत है, तो आनंद ले पाकिस्तान’

संयुक्त राष्ट्र में भारत के फर्स्ट सेक्रेटरी रघु पुरी ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि उस्मान जादून के बयानों का मुंहतोड़ जवाब दिया. रघु पुरी ने पाकिस्तान के जीत के दावों को भ्रम बताते हुए कहा, ‘अगर बमबारी से बर्बाद हुए एयरफील्ड और गड्ढों वाले रनवे पाकिस्तान को जीत जैसे लगते हैं, तो बेशक वे इसका आनंद ले सकते हैं.’ गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई 2025 को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें पाकिस्तान के कम से कम 11 मिलिट्री एयरबेस तबाह कर दिए गए थे.

‘फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर’ बन चुका है पाकिस्तान का आतंकवाद

रघु पुरी ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद से पीड़ित होने के दावों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने जिस ‘फ्रेंकस्टीन मॉन्स्टर’ (बेकाबू राक्षस) को पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाया था, अब उस पर उसका खुद का नियंत्रण खत्म हो चुका है. पड़ोसी देशों में तबाही मचाने के बाद अब यह राक्षस खुद पाकिस्तान की जमीन को भी निगल रहा है.

पाकिस्तानी नेताओं के बयानों से दिखाया आईना

भारत ने पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति को उजागर करने के लिए पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बयानों का हवाला दिया. मरियम नवाज ने हाल ही में स्वीकार किया था कि 13 करोड़ की आबादी वाले पंजाब प्रांत को पड़ोसी देशों से ज्यादा खतरा अपने ही पड़ोसी प्रांतों (खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान) से है.

यह भी पढ़ें-रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest