एयर स्ट्राइक में मरक तैयबा ध्वस्त. (फोटो ANI)
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक की. इस एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय भी मलबे में तब्दील हो गए. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की तरफ से किए गए इस अटैक में पाकिस्तान के मुरीदके में बना लश्कर का प्राशिण केंद्र मरकज तैयबा मिट्टी में मिल गया. लश्कर का ये सबसे बड़ा ट्रेनिंग सेंटर था.
मरकज तैयबा, लश्कर-ए-तैयबा का सबसे महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र है. इस परिसर में हथियारों और शारीरिक प्रशिक्षण की सुविधा है. यह मरकज हर साल अलग-अलग पाठ्यक्रमों में करीब 1000 छात्रों का दाखिला लेता है. अजमल कसाब सहित 26/11 मुंबई हमले के सभी अपराधियों को इस सुविधा में ‘दौरा-ए-रिब्बत’ (खुफिया प्रशिक्षण) दिया गया था. 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राणा ने जकी-उर-रहमान लखवी के निर्देश पर मुरीदके का दौरा किया था.
एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना द्वारा किए गए हमलों के बाद आतंकी प्राशिक्षण केंद्र पूरी तरह से नष्ट हो गया. शेखपुरा जिले के अतिरिक्त उपायुक्त उस्मान जलीसेम ने कहा कि भारत के हमलों के बाद चार इमारतें ध्वस्त हुई हैं. जलीसेम ने कहा, “आधी रात के आसपास, भारत द्वारा परिसर में पहले दो मिसाइल दागी गईं. इसके बाद और अन्य दो हमले थोड़े अंतराल के बाद किए गए. करीब 10 मिनट के अंदर से भी कम समय में चार हमले किए गए, जिसमें चार इमारतें पूरी तरह से जमींदोज हो गईं. जिसमें एक प्रशासनिक ब्लॉक और मस्जिद है, और इसके अलावा दो आवास भी हैं.”
रॉयटर्स द्वारा प्राप्त मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके शहरों में जामिया मस्जिद पर भारतीय मिसाइल हमलों से हुए नुकसान को दिखाया गया है . सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हमले से पहले और हमले के बाद इलाका कैसा दिखता था. भारत ने बुधवार की सुबह पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले किए . भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर में नौ जगहों को निशाना बनाया गया.
भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बुधवार को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बताया.
-भारत एक्सप्रेस
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…