दुनिया

‘पाकिस्तानी हैं मोहम्मद यूनुस’, क्या है UN में अंडे फेंक कर किए गए दावे का आधार?

Muhammad Yunus At UN: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख और नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में संबोधन देने न्यूयॉर्क पहुंचे, लेकिन यूएन हेडक्वार्टर के बाहर उन्हें जोरदार विरोध का सामना करना पड़ा. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समर्थकों ने यूनुस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की, उन्हें ‘पाकिस्तानी एजेंट’ बताया, और आरोप लगाया कि उनकी सरकार बांग्लादेश को बर्बाद कर रही है. प्रदर्शनकारी इतने गुस्से में थे कि उन्होंने यूनुस पर अंडे फेंकने की कोशिश भी की.

‘बांग्लादेश को तालिबान बना रहे यूनुस’ (Muhammad Yunus UN protest)

प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद यूनुस पर बेहद संगीन आरोप लगाए. उनका कहना था कि यूनुस इस्लामिक कट्टरपंथी ताकतों के साथ मिलकर बांग्लादेश को ‘सेमी तालिबान’ या ‘आतंकवादी देश’ बनाने की ओर ले जा रहे हैं. विरोधियों ने इस बात पर जोर दिया कि 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना की लोकतांत्रिक सरकार को हटाए जाने के बाद से ही देश में हालात गंभीर हैं. एक प्रदर्शनकारी कहा-

‘हम आज संयुक्त राष्ट्र के सामने डॉक्टर यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं, जो कि बांग्लादेश को एक तालिबानी देश बना रहे हैं. वह हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों सभी तरह के धार्मिक अल्पसंख्यकों के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं.’

मोहम्मद यूनुस राज में लाखों लोगों ने छोड़ा देश

यूनुस के विरोधियों ने उनके शासन को ‘अवैध’ बताया. उनका कहना था कि हसीना को सुरक्षा कारणों से देश छोड़ना पड़ा और यूनुस ने सत्ता पर कब्जा कर लिया उन्होंने पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की अवैध गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यूनुस ने इस्लामिक कट्टरपंथियों के साथ हाथ मिला लिया है और अल्पसंख्यकों की हत्याओं पर आंखें मूंद ली हैं. यूनुस के सत्ता में आने के बाद से ही बांग्लादेश में लाखों लोग देश छोड़कर भाग गए हैं.

ये भी पढ़ें: और कितना जलील होगा पाकिस्तान? भरे मंच से हुआ शहबाज शरीफ का पर्दाफाश; भारत ने खोली पोल

भारत बांग्लादेश के बिगड़े रिश्ते

यूनुस सरकार के आने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध भी बिगड़ चुके हैं. यूनुस ने भारत पर हसीना को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, जबकि भारत लगातार यूनुस सरकार से धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध करता रहा है.

UNGA में यूनुस ने क्या कहा?

खुद को पाकिस्तानी (Muhammad Yunus Is Pakistani) बताए जानें और अपने विरोध प्रदर्शन के बीच, नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र में अपना संबोधन दिया. उन्होंने अपने काम का लेखा-जोखा पेश करने की कोशिश की और पिछले एक साल में ‘परिवर्तन की आकांक्षाओं’ को साझा किया. यूनुस ने भाषण में बांग्लादेश की वैश्विक उपस्थिति पर ज़ोर दिया. उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में प्रवासी श्रमिकों की बड़ी भूमिका पर भी प्रकाश डाला, जो 2019 में करीब 18 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दे चुके हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

31 seconds ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

8 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

18 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

59 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago