एजुकेशन

Bihar Police Constable Result 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी, 99 हजार से अधिक PET के लिए सेलेक्ट, ऐसे करें चेक

Bihar Police Constable Result 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है.

कितने उम्मीदवार चुने गए?

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल 99,690 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में है, उन्हें अगली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा.

परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

इस भर्ती के लिए 17,06,628 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. इनमें से 16,73,586 को परीक्षा के लिए पात्र माना गया. आखिरकार 13,30,121 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी.

कब और कहां हुई थी परीक्षा?

लिखित परीक्षा छह चरणों में हुई. तारीखें थीं – 16, 20, 23, 27 और 30 जुलाई तथा 3 अगस्त 2025. परीक्षा पूरे बिहार के 38 जिलों में स्थित 627 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

ये भी पढ़ें: MPTET Result 2025: माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड

रिजल्ट कैसे देखें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
“Bihar Police Constable Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें.
रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा, उसे डाउनलोड करके अपना नाम और स्टेटस देखें.

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट में पास हुए उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. यह प्रक्रिया दिसंबर 2025 में होगी. PET की सही तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देश सीएसबीसी जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से CSBC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि PET से जुड़ी सभी अपडेट समय पर मिल सकें.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

26 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

38 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago