दुनिया

ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025 में ड्यूटी करने से मना करने पर पाकिस्तान में 100 से अधिक पुलिसकर्मी बर्खास्त

ICC Champion Trophy 2025: पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी करने से मना करने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी पुलिस बल की अलग-अलग शाखाओं से जुड़े थे.

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के कारण 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है. कई अन्य ने भी अपने निर्धारित कार्य करने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा, “पुलिस अधिकारियों को गद्दाफी स्टेडियम लाहौर और निर्धारित होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों की सुरक्षा करने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या फिर अपनी जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया.”

लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है

अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. उन्होंने कहा, “जब अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है.”

हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपने निर्धारित ड्यूटी का पालन करने से इनकार क्यों किया, लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी के कारण बोझ महसूस कर रहे थे.

टूर्नामेंट पर आतंकी खतरे की रिपोर्ट को खारिज की

न्यूजीलैंड और भारत से अपमानजनक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान में केंद्रीय सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कुछ दिनों पहले चर्चा में आए पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पर संभावित आतंकी खतरे की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है.

सोमवार को पाकिस्तान के जियो न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा, “मैं रिकॉर्ड पर यह बताना चाहूंगा कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण और बहुत ही सक्षम तरीके से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है. हमारे मैदान भरे हुए हैं. दुनिया भर से हमारे प्रशंसक हैं, भीड़ खुश है, हमारी सड़कें क्रिकेट की जीत का जश्न मनाने वाले लोगों से भरी हुई हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

11 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

14 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

18 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

24 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

32 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

35 minutes ago