Bharat Express DD Free Dish

PAK सांसद का भड़काऊ बयान- इंशाअल्लाह…अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाएंगे, पहली ईंट पाकिस्तानी सिपाही रखेगा

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता पलवाशा खान ने संसद में भारत के बारे में बोलते हुए कथित बाबरी मस्जिद और भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणियां कीं. उनके भाषण से भारत-पाक तनाव और बढ़ सकता है.

Palwasha Khan Statement
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Pakistani parliament statement: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की नेता और सांसद पलवाशा खान ने संसद में भारत विरोधी बयानबाजी की है. अपने भाषण में उन्होंने अयोध्या और बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “एक दिन बाबरी मस्जिद अयोध्या में फिर से बनेगी और उसकी नींव में पहली ईंट पाकिस्तान का सिपाही रखेगा. इंशाअल्लाह, पहले अजान भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ही देंगे.”

पलवाशा खान यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान केवल अपनी फौज के दम पर नहीं खड़ा है, बल्कि उसके पास 25 करोड़ अवाम है जो जरूरत पड़ने पर सैनिक बनकर देश की हिफाजत करेंगे. उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की, तो दिल्ली का लाल किला खून से लाल हो जाएगा.”

भारत को धमकी: दिल्ली का लाल किला खून से लाल होगा

अपने भाषण के दौरान पलवाशा ने भारतीय सेना के सिख जवानों को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि “भारत को समझना चाहिए कि उनके सिख सिपाही पाकिस्तान से युद्ध नहीं करेंगे, क्योंकि यह धरती गुरु नानक देव जी की है.” उन्होंने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी आभार जताया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही थी.

पलवाशा खान के ये बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तेजी से वायरल हो रहे हैं. भारत की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की बयानबाजी दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़िए: पाकिस्तान का दावा- हमारे पास खुफिया जानकारी…भारत अगले 24 से 36 घंटे में कर सकता है हमला

  • भारत एक्सप्रेस 


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read