फोटो: आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के सह-अध्यक्ष भी हैं.
Pakistan President Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को तबियत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 69 साल के आसिफ अली फिलहाल बुखार और इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं, बीते 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस के मौके पर भी उनकी तबियत खराब हो गई थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जरदारी को कराची से 600 किमी दूर नवाबशाह से अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनके कई टेस्ट कराए गए हैं. डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं. जरदारी की पार्टी के एक नेता ने बताया कि बुखार और इन्फेक्शन की शिकायत के बाद 69 वर्षीय जरदारी को नवाबशाह से कराची के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. बहरहाल, उनकी सेहत में जल्द सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.
पाकिस्तान दिवस पर हुए समारोह के दौरान भाषण देते समय जरदारी की जुबान लड़खड़ाई थी और उनकी सांस फूल गई थी. जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं. इससे पहले हाल ही में, सोशल मीडिया पर आसिफ अली जरदारी की मौत की अफवाहें भी फैल गई थीं. इन अफवाहों को खारिज करते हुए, फैक्ट चेक रिपोर्ट्स में बताया गया कि वे दुबई में अपनी आंख का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे.
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान में पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष हैं. पहले वे 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे. उसके बाद उन्होंने 10 मार्च 2024 को फिर इसी पद की शपथ ली. वह इस पद पर दो बार चुने जाने वाले पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति हैं.
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो (जिन्हें आतंकियों ने मार डाला था) के शौहर भी हैं, बिलावल उन्हीं के बेटे हैं.
आसिफ अली जरदारी का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल तब शुरू हुआ था, जब उनकी पत्नी बेनजीर भुट्टो की 2007 में हत्या कर दी गई थी.
जरदारी का राजनीतिक जीवन उनकी पत्नी के करियर से गहराई से जुड़ा है. उन्हें “Mr. 10 Percent” के उपनाम से भी जाना जाता है, क्योंकि उन पर सरकारी ठेकों के लिए रिश्वत के रूप में 10% की मांग करने का आरोप था. इसके बावजूद, उन्होंने PPP को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और पार्टी के प्रभाव को बनाए रखा.
यह भी पढ़िए: इस देश के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की सराहना की
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…