Pakistan Quetta Blast: पूरी दुनिया में आतंकवाद के एक्सपोर्टर के नाम से जाना जाने वाला पाकिस्तान अब खुद ही आतंकवाद से जूझ रहा है. जिन आतंकवादियों को उसने दूसरे देशों में तबाही मचाने के लिए पाल-पोस कर बड़ा किया. वहीं आतंकवादी अब पाकिस्तान को ही तबाह कर रहे हैं. ताजा मामला बलूचिस्तान का है. जहां मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास सड़क पर हुए बम विस्फोट में 10 लोग मारे गए. वहीं इस हमले में 32 लोग घायल हो गए हैं. इस विस्फोट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ है.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार तेजी से चलते हुए आती है और अचानक उसमें विस्फोट हो जाता है. यह विस्फोट इतना जबरदस्त होता है कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं और चारों तरफ आग का गोला दिखाई देता है.
पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम ने बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से इस मामले की पुष्टि की है. जिसमें उसने बताया कि इस विस्फोट में 10 लोग मारे गए हैं वहीं 32 घायल हुए हैं. घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
ये भी पढ़ें- Asia Cup में बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी, कहा- ट्रॉफी तभी लौटाउंगा जब…
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह विस्फोट उस समय हुआ जब विस्फोटकों से लदी एक कार फ्रंटियर कोर मुख्यालय के पास मॉडल टाउन से हाली रोड की ओर मुड़ रही थी. इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
बता दें कि, पाकिस्तान का सबसे बड़ा सूबा बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. बलूचिस्तान में कई गुटों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ बगावत छेड़ रखी है. ये गुट स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रहे हैं. वहीं पाकिस्तानी सेना इन बागियों के विद्रोह को दबाने की कोशिश कर रही है. बलूचिस्तान के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान उनके साथ सौतेला व्यवहार करता है. खनिज पदार्थों से लेकर गैस तक बलूचिस्तान में निकलता है, लेकिन इसका उपभोग पाकिस्तान पंजाब करता है.
– भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…