Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup में बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी, कहा- ट्रॉफी तभी लौटाउंगा जब…

Mohsin Naqvi On Asia Cup: मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी देने की बात कही है लेकिन एक शर्त पर. उन्होंने कहा है कि वे भारत को ट्रॉफी तभी देंगे, जब एक समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें वो अपने हाथों से भारतीय खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देंगे.

Mohsin Naqvi On Asia Cup

Mohsin Naqvi On Asia Cup: दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एशिया कप के फाइनल (Asia Cup India Vs Pakistan) मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी मात दी. जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर फरार हो गए. नकवी के इस करतूत की पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (SKY) ने भी मीडिया से कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी विजेता टीम को ट्रॉफी ही नहीं दी गई हो. अब इस मामले पर PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी ने चुप्पी तोड़ी है.

मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी देने की बात कही है लेकिन एक शर्त पर. उन्होंने कहा है कि वे भारत को ट्रॉफी तभी देंगे, जब एक समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें वो अपने हाथों से भारतीय खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देंगे.

ट्रॉफी देने के लिए रखी ये शर्त

क्रिकेट न्यूज कवर करने वाली वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि मोहसिन नकवी भारत को ट्रॉफी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके लिए एक शर्त है. वे खुद भारतीय खिलाड़ियों को अपने हाथों से मेडल देना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि एक औपचारिक समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें वो खुद अपने हाथों से भारतीय टीम को ट्रॉफी दें.

BCCI सचिव ने की नकवी के करतूत की आलोचना

मोहसिन नकवी के इस करतूत की BCCI के सचिव ने भी काफी आलोचना की है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि, मोहसिन नकवी पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. इसलिए उनसे ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें- BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन से दिल्ली और भाजपा में शोक की लहर

मोहसिन का काम दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने कहा कि मोहसिन के इस करतूत की BCCI, आईसीसी में में रखने का फैसला किया है. BCCI सचिव सैकिया ने कहा है कि अगर कोई आपके हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप ट्रॉफी अपने साथ ले जाएं. यह खेल भावना के खिलाफ है. जो काम PCB प्रमुख ने किया है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए भारत को 147 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे भारत ने 5 विकेट पर बना लिया. इसी जीत के साथ भारत ने एशिया कप पर 9वीं बार कब्जा जमाने में सफल रहा. फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read