Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pakistan Quetta Bomb Blast:क्वेटा में आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, 10 लोगों की हुई मौत 32 घायल, चारों तरफ बिखरे शवों के चिथड़े

Pakistan Quetta Blast: मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास सड़क पर हुए बम विस्फोट में 10 लोग मारे गए. वहीं इस हमले में 32 लोग घायल हो गए हैं. इस विस्फोट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Pakistan Quetta Blast

Pakistan Quetta Blast: पूरी दुनिया में आतंकवाद के एक्सपोर्टर के नाम से जाना जाने वाला पाकिस्तान अब खुद ही आतंकवाद से जूझ रहा है. जिन आतंकवादियों को उसने दूसरे देशों में तबाही मचाने के लिए पाल-पोस कर बड़ा किया. वहीं आतंकवादी अब पाकिस्तान को ही तबाह कर रहे हैं. ताजा मामला बलूचिस्तान का है. जहां मंगलवार को पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास सड़क पर हुए बम विस्फोट में 10 लोग मारे गए. वहीं इस हमले में 32 लोग घायल हो गए हैं. इस विस्फोट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इस हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का हाथ है.

कार के उड़ जाते हैं परखच्चे

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार तेजी से चलते हुए आती है और अचानक उसमें विस्फोट हो जाता है. यह विस्फोट इतना जबरदस्त होता है कि कार के परखच्चे उड़ जाते हैं और चारों तरफ आग का गोला दिखाई देता है.

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन डॉट कॉम ने बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से इस मामले की पुष्टि की है. जिसमें उसने बताया कि इस विस्फोट में 10 लोग मारे गए हैं वहीं 32 घायल हुए हैं. घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- Asia Cup में बेइज्जत होने के बाद भी नहीं सुधरा पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी, कहा- ट्रॉफी तभी लौटाउंगा जब…

सीसीटीवी में कैद हुआ विस्फोट

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह विस्फोट उस समय हुआ जब विस्फोटकों से लदी एक कार फ्रंटियर कोर मुख्यालय के पास मॉडल टाउन से हाली रोड की ओर मुड़ रही थी. इसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.

क्यों बलूचिस्तान में होते हैं सबसे ज्यादा आतंकी हमले?

बता दें कि, पाकिस्तान का सबसे बड़ा सूबा बलूचिस्तान लंबे समय से अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. बलूचिस्तान में कई गुटों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ बगावत छेड़ रखी है. ये गुट स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रहे हैं. वहीं पाकिस्तानी सेना इन बागियों के विद्रोह को दबाने की कोशिश कर रही है. बलूचिस्तान के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान उनके साथ सौतेला व्यवहार करता है. खनिज पदार्थों से लेकर गैस तक बलूचिस्तान में निकलता है, लेकिन इसका उपभोग पाकिस्तान पंजाब करता है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital