दुनिया

Jaffar Express Blast Pakistan: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर फिर हुआ हमला, ब्लास्ट की वजह से पलट गई ट्रेन, 12 से ज्यादा लोग हुए घायल

Jaffar Express Blast Pakistan:  पूरी दुनिया में आतंक सप्लाई करने के लिए कुख्यात पाकिस्तान खुद आतंकवाद से जूझ रहा है. अब एक बार फिर पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यह हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में हुआ है. जहां बड़े धमाके की वजह से जाफर एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें से 1 डब्बा पलट गया. इस हमले में 12 यात्रियों के घायल होने की खबर है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामले की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया. ब्लास्ट की वजह से हुए ट्रेन हादसे में कई लोग फंस गए थे.

क्वेटा से पेशावर जा रही थी ट्रेन

पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक यह हमला मंगलवार को हुआ है. जिसमें बलूचिस्तान के क्वेटा से पेशावर आ रही ट्रेन के डिब्बे धमाके के चलते पटरी से उतर गये.

पाकिस्तान का सबसे अशांत क्षेत्र है बलूचिस्तान

बलूचिस्तान पाकिस्तान के सबसे अशांत क्षेत्र में आता है. धमाके से कुछ घंटे पहले पाकिस्तानी सेना के जवान रेल पटरी साफ करने के दौरान हुए दूसरे विस्फोट की वजह से घायल हो गए थे.

सुरक्षा को लेकर खड़ी हुई गंभीर चिंता

रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक हुए विस्फोट ने बलूचिस्तान के इस संवेदनशील क्षेत्र में ट्रेन जैसे महत्वपूर्ण परिवहन मार्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है.

विस्फोट के दौरान 270 यात्री थे सवार

द डॉन ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया है कि विस्फोट के समय इस ट्रेन में 270 यात्री सवार थे. बुधवार को सुरक्षा की मंजूरी मिलने के बाद इस पटरी की मरम्मत की जाएगी.

ये भी पढ़ें- “झूठे हिंदू भगवान…”, भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर ट्रंप की पार्टी के नेता ने दिया विवादित बयान, मचा बवाल

पहले भी हो चुके हैं जाफर एक्सप्रेस पर हमले

इसी साल 11 मार्च को बलूचिस्तान के माच इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गए थे. इस दौरान BLA ने 450 से ज्यादा लोगों को बंदी बना लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago