Jaffar Express Blast Pakistan: पूरी दुनिया में आतंक सप्लाई करने के लिए कुख्यात पाकिस्तान खुद आतंकवाद से जूझ रहा है. अब एक बार फिर पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. यह हमला पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में हुआ है. जहां बड़े धमाके की वजह से जाफर एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें से 1 डब्बा पलट गया. इस हमले में 12 यात्रियों के घायल होने की खबर है. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मामले की सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल को घटनास्थल पर रवाना किया गया. ब्लास्ट की वजह से हुए ट्रेन हादसे में कई लोग फंस गए थे.
Breaking: An explosion hit the #JaffarExpress in Pakistan’s Balochistan province, Mastung (Dasht area), derailing the train en route from Peshawar to Quetta. pic.twitter.com/Iliuhb2GF7
— Netram Defence Review (@NetramDefence) September 23, 2025
क्वेटा से पेशावर जा रही थी ट्रेन
पाकिस्तान के अखबार ‘द डॉन’ के मुताबिक यह हमला मंगलवार को हुआ है. जिसमें बलूचिस्तान के क्वेटा से पेशावर आ रही ट्रेन के डिब्बे धमाके के चलते पटरी से उतर गये.
पाकिस्तान का सबसे अशांत क्षेत्र है बलूचिस्तान
बलूचिस्तान पाकिस्तान के सबसे अशांत क्षेत्र में आता है. धमाके से कुछ घंटे पहले पाकिस्तानी सेना के जवान रेल पटरी साफ करने के दौरान हुए दूसरे विस्फोट की वजह से घायल हो गए थे.
सुरक्षा को लेकर खड़ी हुई गंभीर चिंता
रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक हुए विस्फोट ने बलूचिस्तान के इस संवेदनशील क्षेत्र में ट्रेन जैसे महत्वपूर्ण परिवहन मार्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है.
विस्फोट के दौरान 270 यात्री थे सवार
द डॉन ने रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया है कि विस्फोट के समय इस ट्रेन में 270 यात्री सवार थे. बुधवार को सुरक्षा की मंजूरी मिलने के बाद इस पटरी की मरम्मत की जाएगी.
ये भी पढ़ें- “झूठे हिंदू भगवान…”, भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर ट्रंप की पार्टी के नेता ने दिया विवादित बयान, मचा बवाल
पहले भी हो चुके हैं जाफर एक्सप्रेस पर हमले
इसी साल 11 मार्च को बलूचिस्तान के माच इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 6 जवान मारे गए थे. इस दौरान BLA ने 450 से ज्यादा लोगों को बंदी बना लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




