Bharat Express DD Free Dish

“झूठे हिंदू भगवान…”, भगवान हनुमान की प्रतिमा को लेकर ट्रंप की पार्टी के नेता ने दिया विवादित बयान, मचा बवाल

रिपब्लिकन पार्टी के नेता डंकन की हिन्दू देवी-देवताओं पर दिए गए विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर तुरंत इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता के इस बयान को करार दिया.

US Hanuman Statue Controversy

US Hanuman Statue Controversy: अमेरिका के टेक्सस में अष्टलक्ष्मी मंदिर में भगवान हनुमान की कई फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है. यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति मानी जा रही है. हालांकि, इसे लेकर एक रिपब्लिकन सांसद के विवादित बयान ने हलचल मचा दी है.

सांसद ने हनुमान जी की मूर्ति को ‘झूठा’ बताया

टेक्सस के रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एलेक्जेंडर डंकन ने इस प्रतिमा का विरोध किया. उन्होंने इसे ‘झूठा भगवान’ करार दिया. डंकन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मूर्ति का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमने हिंदुओं के एक झूठे भगवान की झूठी प्रतिमा टेक्सस में क्यों स्थापित की? हम ईसाई राष्ट्र हैं.” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि बाइबिल में कहा गया है, “मेरे अलावा कोई और भगवान नहीं हो सकता. आप धरती, स्वर्ग या समुद्र में कोई मूर्ति नहीं बना सकते.”

हिंदू संगठन ने जताया विरोध

डंकन के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने इसे हिंदू विरोधी और भड़काऊ करार दिया. HAF ने रिपब्लिकन पार्टी से कार्रवाई की मांग की. HAF ने लिखा,”टेक्सस सरकार, क्या आप अपने सांसद को अनुशासित कर सकते हैं? आपकी पार्टी भेदभाव का विरोध करती है, लेकिन सांसद खुलेआम पार्टी निर्देशों को तोड़ रहे हैं और हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: यह गाजा नहीं पाकिस्तान है! खैबर पख्तूनख्वा में बच्चों और महिलाओं की हत्या पर पाक सेना पर क्यों भड़के लोग?

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

डंकन की पोस्ट पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी,”आप हिंदू नहीं हैं, सिर्फ इसलिए आप इसे झूठा नहीं कह सकते. वेद ईसा मसीह के जन्म से 2000 साल पहले लिखे गए. आपका ईसाई धर्म भी इससे प्रभावित है. बेहतर होगा कि आप इस विषय पर रिसर्च करें.”

अमेरिका में हिंदू समुदाय की चिंता

हनुमान जी की इस मूर्ति को लेकर अमेरिका में हिंदू समुदाय ने सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने की मांग की है. उनका कहना है कि धार्मिक सम्मान का उल्लंघन किसी भी समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read