दुनिया

साजिश रचकर बुलाया पाकिस्तान फिर…, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप मामले में उप प्रधानमंत्री इशाक डार के रिश्तेदार का नाम आया सामने

Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया. इस मामले की जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया. पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बताया कि उसके साथ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के रिश्तेदार ने बलात्कार किया. पीड़िता एस्ट्रिड गैब्रिएला रॉबिन्सन ब्राचो ने बताया कि मुख्य आरोपी रजा डार ने उसकी रिहाई के लिए 1 लाख डॉलर बतौर फिरौती लिये.

पीड़िता के मुताबिक वो अपनी दोस्त स्टेफानी एड्रियाना के साथ पाकिस्तान आई थी. वो जहां ठहरी हुई थी, उस घर पर हथियारबंद लोगों ने धावा बोल दिया. हमलावरों ने पहले उन दोनों को एक कमरे में बांधकर बंद कर दिया. इसके बाद मुख्य आरोपी रजा डार दोनों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान वो बार-बार कंप्यूटर और क्रिप्टोकरेंसी तक पहुंच की मांग करता रहा.

एस्ट्रिड ने आगे कहा कि रजा डार ने उनसे पूछा कि पैसों वाला कंप्यूटर कहां है, इस दौरान हथियारबंद लोगों ने उसके सिर पर मारा और दोनों महिलाओं को जान से मारने की. उसने कहा कि अगर वो पैसे नहीं दिये तो उन्हें जान से मार देंगे.

बेडरूम में ले जाकर किया रेप

पीड़िता के मुताबिक उन आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर वो पैसे नहीं देते हैं तो मार दिये जाएंगे.

तभी उन हथियारबंद लोगों ने उन्हें दूसरी मंजिल पर एक बेडरूम में ले गए. जहां तीन व्यक्ति आए और उनमें से दो ने उनका गैंगरेप किया. इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लेकर पहरा देता रहा.

पीड़िता ने बताया कि जब वो रोने लगी तो आरोपी उनपर हंस रहे थे. उन्होंने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा और चुप रहने को कहा.

कैसे बची जान?

पीड़िता एस्ट्रिड ने बताया कि पैसे मिलने के बाद वो उन दोनों के पासपोर्ट लौटा दिये और उन्हें गाड़ी में बैठाकर हवाई अड्डे की तरफ ले जाने लगे. तभी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. गाड़ी रुकते ही वो और उनकी दोस्त स्टेफानी कूद कर चिल्लाने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को चिल्लाते देख उनकी तरफ दौड़े और उन्हें बचा लिया.

कैसे पहुंची पाकिस्तान?

जांच में पता चला है कि दोनों महिलाएं क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन संबंधी कामों में शामिल थीं. वो करीब 15 लाख अमेरिकी डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी रखी थीं.

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में पहले हिंदू मंदिर की उम्मीद टूटी! काउंसिल ने 999 साल की जमीन चर्च को दी, हिंदू संगठन को झटका

इसकी जानकारी रजा डार को पहले से थी. उसने दोनों महिलाओं को झूठे बहाने से पाकिस्तान बुलाया और अपहरण कर लिया. उसने खुद को इससे अलग दिखाने के लिए खुद का भी अपहरण कराया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

37 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago