देश

भारत सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा- प्रधानमंत्री मोदी

गुजरात के साणंद में शनिवार का दिन भारत के तकनीकी सफर के लिहाज़ से खास बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सीजी सेमी की ओएसएटी (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) सुविधा का औपचारिक उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने इसे भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम बताया और कहा कि देश अब अपने तय किए गए लक्ष्यों को तेजी से हकीकत में बदल रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि करीब पांच साल पहले भारत ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने का जो सपना देखा था, वह अब धीरे-धीरे हकीकत बनता दिख रहा है. उन्होंने बताया कि “डिजाइन इन इंडिया” और “मेक इन इंडिया” के विजन के साथ देश ने इस दिशा में लगातार काम किया है. आज इस प्लांट में कमर्शियल स्तर पर चिप पैकेजिंग का उत्पादन शुरू होना उसी दिशा में एक मजबूत प्रमाण है.

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इस परियोजना की नींव 2024 में रखी गई थी, जबकि 2025 में यहां टेस्टिंग चिप्स पर काम शुरू हो गया था. अब इसका औपचारिक उद्घाटन हो चुका है, जो हजारों इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों और श्रमिकों की मेहनत का नतीजा है.

अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की मिसाल

पीएम मोदी ने इस प्लांट को भारत, जापान और थाईलैंड के औद्योगिक सहयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया. उनके मुताबिक यह सिर्फ एक व्यावसायिक प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि भरोसे और तकनीकी साझेदारी का ऐसा मॉडल है, जो भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थिति दिलाएगा.

उन्होंने जानकारी दी कि इस संयंत्र से हर साल लगभग 20 करोड़ चिप्स के उत्पादन की उम्मीद है. कंपनी जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम कर रही है. साथ ही ‘सेमिकॉन इंडिया’ कार्यक्रम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे देश इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है.

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर का विकास अचानक नहीं हुआ, बल्कि यह पिछले दस वर्षों में आई इलेक्ट्रॉनिक क्रांति का अगला चरण है. पहले इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण बढ़ा, फिर उनके कंपोनेंट्स बनने लगे और अब देश चिप निर्माण की दिशा में आगे बढ़ चुका है.

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यह सेक्टर न सिर्फ रोजगार बढ़ाएगा, बल्कि निवेश, रिसर्च और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए दरवाजे भी खोलेगा. कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को बधाई दी और भरोसा जताया कि भारत जल्द ही दुनिया के प्रमुख सेमीकंडक्टर देशों में शामिल होगा.

ये भी पढ़ें- सेमीकंडक्टर हब बनने की ओर देश का बड़ा कदम, पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में किया OSAT प्लांट का उद्घाटन

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

19 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

57 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago