दुनिया

Pakistan: कम नहीं हो रहीं इमरान खान की मुश्किलें, अब 625 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले में केस दर्ज

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बीते दिनों कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके अलावा तोशखाना मामला भी उनके गले की हड्डी बना हुआ है. वहीं अब उनके खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. इस रविवार को उनके खिलाफ पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिए 5,000 कनाल (625 एकड़) जमीन की खरीद से जुड़ा एक मामला दर्ज किया गया.

140 से ज्यादा मुकदमें दर्ज

पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तान में अब तक 140 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इन मामलों में ज्यादातर आतंकवाद, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, आगजनी, ईशनिंदा और भ्रष्टाचार से संबंधित मामले दर्ज हैं. इन मामलों के अलावा पंजाब के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) ने इमरान खान के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है. वहीं इसमें इमरान की बहन उजमा खान, उनके पति पर भी मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि इमरान की बहन के पति उस्मान बुजदार पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैे.

सस्ती जमीन खरीदने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में इमरान खान और अन्य संदिग्धों पर पंजाब के लैय्याह जिले में सस्ती दरों पर महंगी जमीन खरीदने का आरोप है. 5,261 कनाल की इन जमीनों की वास्तविक कीमत 6 अरब पाकिस्तानी रुपये (600 करोड़ रुपये) बताई जा रही है जिसे महज 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. आरोप है कि इमरान ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करते हुए स्थानीय लोगों से 500 कनाल जमीन हथिया ली. ये लोग इस जगह पर कई सालों से रह रहे थे.

इसे भी पढ़ें: Canada: “यह कोई अपराध नहीं”- इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाले जाने पर मचे बवाल के बीच कनाडाई मेयर का आया बयान

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

रविवार को लाहौर में इमरान की बहन उजमा खान और उनके पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई. हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली. यह बेशकीमती जमीन इन्हीं दोनों के नाम बताई जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 minute ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

2 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

5 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

9 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

23 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

27 minutes ago