दुनिया

Pakistan: “अत्याचारी शासन से कराएंगे आजाद”, New year पर पाक आर्मी चीफ आमिस मुनीर ने कश्मीर को लेकर उगला जहर

Pakistan: नए साल के आगाज पर ही पाकिस्तान की जुबान से नफरत के बोल निकल रहे हैं. 2024 की शुरुआत के दिन उसने भारत के खिलाफ जहर फैलाने का काम किया है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ आमिस मुनीर ने न्यू ईयर के मौके पर कहा कि हम जम्मू कश्मीर के लोगों को अत्याचारी शासन से मुक्त कराएंगे. भारत ने अवैध रूप से जम्मू कश्मीर पर कब्जा किया है. हम नए साल पर प्रार्थना और आशा करते हैं कि हम वहां रहने वाले लोगों की दुखों को कम कर पाने में कामयाब हो पाएंगे. नए साल पर अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान आर्मी चीफ ने यह बातें कही हैं.

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कहा कि हमारे लिए साल 2023 बहुत ही चुनौती पूर्ण साल रहा है, जो अब खत्म हो चुका है. हम नए साल के मौके पर ये दुआ करते हैं कि आने वाला साल पाकिस्तान के लोगों के लिए अच्छा साबित हो.

नए साल पर होने वाले समारोहों पर लगाया प्रतिबंध

इससे पहले पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने पूरे देश में नए साल पर होने समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया था. जिससे की पाकिस्तान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखा सके. बता दें कि इजरायल हमास के युद्ध में पाकिस्तान ने हमेशा से फीलीस्तीन का समर्थन किया है. वहीं पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने भी कहा है कि पाकिस्तानी सेना राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास में योगदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. हमें पाकिस्तान के लोगों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर गर्व है. पाकिस्तान की भावना को कोई नहीं हरा सकता.

यह भी पढ़ें- “हमारे बच्चे जश्न मना रहे, गाजा में बेरहमी से बच्चों की हत्या हो रही”, नए साल पर देशवासियों को बधाई देते हुए बोलीं प्रियंका गांधी

बता दें कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ हाल ही अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अमेरिका की मदद मांगने के लिए गए थे. उन्होंने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से निपटने के लिए मदद मांगी,

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago