गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
प्रियंका गांधी (फोटो ट्विटर)
Happy New Year 2024: नए साल के आगाज के साथ ही देशभर में लोग जश्न मना रहे हैं. एक दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं. इस बीच कंग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सभी देशवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दिया. इसके अलावा उन्होंने इजरायल-हमास के बीच युद्ध में बच्चों और लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- जैसा कि हम नए साल की शुरुआत का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं कि हमारे जीवन में प्यार, शांति, हंसी और अच्छाई भर जाए, आइए हम गाजा में अपने भाइयों और बहनों को याद करें जो अपने जीवन के अधिकार पर सबसे अन्यायपूर्ण और अमानवीय हमले का सामना कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि गरिमा और स्वतंत्रता. जबकि हमारे बच्चे जश्न मना रहे हैं, उनके बच्चों की बेरहमी से हत्या की जा रही है. दुनिया के तथाकथित नेता चुपचाप देखते रहते हैं और सत्ता और लालच की तलाश में बिना किसी बाधा के आगे बढ़ते रहते हैं. फिर भी लाखों आम लोग हैं जो गाजा में हो रही भयानक हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं, और बहादुर दिल वाले वे लाखों लोग हमारे लिए एक नए कल की आशा लेकर आए हैं. उनमें से एक बनें.
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 6 लोगों की मौके पर मौत
बता दें कि इजरायल हमास युद्ध में हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. वहीं शुरुआत से प्रियंका गांधी ने इस युद्ध को लेकर सीजफायर करने की मांग करती आई हैं. उन्होंने अपने संदेश में एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एक न्यू ईयर का जश्न दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ युद्ध की तस्वीरें है जो की खंडर और भयावह वाली हैं.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…