दुनिया

हमास के साथ पाकिस्तान! इजरायल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Israel Hamas War: हमास-इजरायल युद्ध के 31वें दिन हमास को पाकिस्तान का समर्थन मिला है. आपको बता दें कि हमास के JUIF चीफ ने पाकिस्तान नेता फजलुर रहमान से बात की है. इस बैठक के दौरान पाकिस्तान ने हमास को समर्थन देने का ऐलान किया है. वहीं  इजरायल हमास पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. हमास ने इन हमलों में कई ठिकानों के तबाह होने की खबर दी है. अब फिलिस्तीन और हमास के समर्थन में पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. वहीं प्रदर्शन के दौरान इजरायल के खिलाफ नारे भी लगाए गए हैं. यह विरोध प्रदर्शन तहरीक-ए- लबैक ने बुलाया था.

पाकिस्तान में हमास के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

गाजा पट्टी में जैसे-जैसे मानवीय संकट गहरा रहा है, वैसे-वैसे पाकिस्तान की सरकार पर फिलिस्तीन के पक्ष और इजरायल के विरोध में खुलकर आने का दबाव बढ़ता जा रहा है. हाल ही में पाकिस्तान में हमास के समर्थन में रैली निकाली गई. इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया. मगर पाकिस्तानी सरकार कूटनीतिक संतुलन साधते हुए चल रही है.पाकिस्तान ने युद्ध को खत्म करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: Mizoram: मतदान के लिए तैयार मिजोरम की जनता, इन 4 हॉट सीटों पर होने जा रहा कड़ा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी

31 दिनों से जारी है जंग, अब तक 10 हजार लोगों की मौत

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच पिछले 31 दिनों से भीषण युद्ध जारी है. इजरायली सेना अब गाजा पट्टी में जमीनी ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतारा जा रहा है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक करीब 10000 लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल ने पहले ही गाजा के उत्तर में रहने वाले लोगों को दक्षिण शिफ्ट होने के लिए आदेश दिया था. इजरायल हमसा के बीच जारी जंग में दुनिया दो गुटों में बंट गए हैं. अमेरिका खुलकर इजरायल का समर्थन कर रहा है. वहीं ईरान,सऊदी और पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश फिलिस्तीन के समर्थन में है.

गाजा के लिए फंड इकट्ठा कर रहा है सऊदी

सऊदी सरकार ने गाजा के नागरिकों की मदद के लिए कैंपेन की शुरुआत की है. इसके तहत लोगों से चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. इस पैसों को गाजा में मजबूर लोगों के बीच बांटा जाएगा. इससे उनकी जरूरत की चीजें खरीदी जाएगी. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि जब तक हमास को पूरे तरीके से तबाह नहीं कर देंगे. तब तक गाजा में बमबारी जारी रहेगी. इजरायली सरकार अब अपने नागरिकों को बंदूक बांट रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर देश का हर नागरिक हथियार उठा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago