देश

UP Air Pollution: देश के सबसे प्रदूषित 33 शहरों में यूपी के 7 शहर भी शामिल, गाजियाबाद-नोएडा में भी हालत खराब

UP Air Pollution: यूपी के कई जिलों की हवा जहरीली होती जा रही है. इसको लेकर सरकार भी सख्त कदम उठा रही है. देश के 33 प्रदूषित शहरों में से सात जिले यूपी के हैं. इस लिस्ट में नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत और मुजफ्फरनगर को भी शामिल किया गया है. इसके बाद से यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है. दिल्ली से सटे शहर नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोमवार के दिन को लेकर खबर सामने आ रही है कि AQI 400 के पार रहने वाला है.

गाजियाबाद के लोनी शहर को सबसे ज्यादा प्रदूषित जिलों में शामिल किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यहां का एक्यूआई (AQI) 490 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की भी यही स्थिति बनी हुई है. आकाश में चारों तरफ स्मॉग की चादर चढ़ी दिखाई दे रही है. जिससे लोगों को सांस लेने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच सांस व टीबी के मरीजों को लेकर भी केस बढ़ रहे हैं. शहर की विजिबिलिटी महज 600 मीटर के आस-पास ही दर्ज की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Varanasi News: पप्पू चाय वाला की तबीयत हुई खराब, PMO से आया फोन, प्रधानमंत्री मोदी ने जाना हालचाल

बता दें कि प्रदेश की हवा में प्रदूषण बढ़ने की शुरुआत अक्टूबर महीने के आखिर से ही हो गई थी. ये स्थित तब सामने आ रही है, जब अभी ठीक से सर्दी शुरू नहीं हुई है और कोहरा भी शुरू नहीं हुआ है. हवा में धूल के कण और धुआं बढ़ने के कारण सांस के मरीज लगातार परेशान बने हुए हैं. ऐसे में सम्भावना जताई जा रही है कि, आने वाले दिनों में हवा और भी ज्यादा खराब हो सकती है.

गाजियाबाद-नोएडा में AQI का स्तर बेहद गंभीर

गाजियाबाद के लोनी में हवा का एक्यूआई लेवल 490 तक पहुंच गया है, जिसे गंभीर श्रेणी में रखा जाता है. वहीं नोएडा में एक्यूआई लेवल 450 है. ग्रेटर नोएडा में 449 एक्यूआई लेवल बना हुआ है और हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ही गंभीर हालत में बना हुआ है. नोएडा की हवा में पीएम 10 का स्तर 639 मिलीग्राम प्रति घन मीटर है. वहीं गाजियाबाद में हवा में पीएम 2.5 का स्तर 430 मिलीग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है.

लखनऊ समेत इन जिलों का जानें हाल

नोएडा, गाजियाबाद के साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हवा भी बहुत अच्छी नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ के लालबाग इलाके में हवा का एक्यूआई लेवल 342 दर्ज किया गया है और हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है. इसी के साथ प्रदेश के तमाम जिलों की हवा को लेकर भी खबर सामने आ रही है, जिसमें कानपुर का एक्यूआई लेवल 283 बताया गया है. इसी के साथ ही हापुड़ में एक्यूआई लेवल 358, बागपत में 342 एक्यूआई लेवल, मेरठ में हवा का एक्यूआई लेवल 376 और मुजफ्फरनगर में हवा का एक्यूआई लेवल 319 तक पहुंच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago