पाक सेना के काफिले पर फिदायीन हमला.
पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में पाक आर्मी के 12 जवानों की मौत हो गई है और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए हैं. घटनास्थल के लिए एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर रवाना हो गए हैं.
वहीं इस आत्मघाती हमले को लेकर बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाक सेना के 90 जवानों को मार गिराया है. यह हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी में हुआ है.
इस हमले को मजीद ब्रिगेड के फिदायीन दस्ते ने अंजाम दिया है. पाकिस्तानी आर्मी के इस काफिले में 8 गाड़ियां शामिल थीं, जिसपर बीएलए के लड़ाकों ने गोलियां बरसाई हैं. इसके साथ ही एक आईईडी से भरी गाड़ी से काफिले के वाहन में टक्कर मारी गई है.
यह भी पढ़ें- Pakistan Train Hijack: क्या पाक सेना ने मार गिराए BLA के 16 लड़ाके? Army ने 104 बंधकों को छुड़ाने का किया दावा
इस हमले के तुरंत बाद बीएलए की फतेह स्क्वाड ने सेना की दूसरी बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें सवार सेना के सभी सैनिकों को मार गिराया. इस तरह मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 90 हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…