Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistan Train Hijack: क्या पाक सेना ने मार गिराए BLA के 16 लड़ाके? Army ने 104 बंधकों को छुड़ाने का किया दावा

बीएलए की बहुत ही सीधी और साफ मांगें हैं, जिन्हें बलूच कई बार दुनिया के सामने रख चुके हैं. इनका कहना है कि बलूचिस्तान जिसे ये लोग अलग देश मानते हैं.

Pakistan Train Hijack

बीएलए ने पाकिस्तानी ट्रेन को किया हाईजैक.

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को मंगलवार को BLA के विद्रोहियों ने हाईजैक कर लिया था. इन विद्रोहियों के चंगुल से बंधकों को छुड़ाने के लिए सेना ने ऑपरेशन शुरू किया है. इस पूरे मामले पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दुर्गम इलाका होने के बावजूद हमारे सैनिक बड़ी बहादुरी से बंधकों को छुड़ाने में लगे हैं.

पाक सेना ने किया बंधकों को छुड़ाने का दावा

पाक सेना ने दावा किया है कि बलूच लिबरेशन आर्मी के द्वारा हाईजैक की गई ट्रेन से 104 यात्रियों को बचाया जा चुका है और 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, इस ऑपरेशन के दौरान 16 बीएलए लड़ाके मारे गए. कुल 104 यात्रियों को बचाया गया है.

बीएलए की मांगें क्या हैं?

बीएलए की बहुत ही सीधी और साफ मांगें हैं, जिन्हें बलूच कई बार दुनिया के सामने रख चुके हैं. इनका कहना है कि बलूचिस्तान जिसे ये लोग अलग देश मानते हैं. उनकी एक अलग सरकार वहां चलती है. बलूचों की पहली और सबसे बड़ी मांग ये है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान की किसी भी एजेंसी या सुरक्षा एजेंसी का कोई भी नुमाइंदा वहां नहीं होना चाहिए.

इसके अलावा बलूचों का मानना है कि चीन के साथ CPEC प्रोजेक्ट चल रहे हैं. प्रोजेक्ट से उनके खनिजों का दोहन हो रहा है. इन प्रोजेक्ट्स की वजह से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग विस्थापित हुए हैं.

बलूच लोग इन प्रोजेक्ट के यहां से हटाने की लगातार कई सालों से मांग कर रहे हैं. बीएलए द्वारा पाकिस्तान पर ये कोई नया हमला नहीं है, बीएलए पिछले कई सालों से पाकिस्तान पर ऐसे हमले करता रहा है. कभी चीन के इंजीनियर को निशाना बनाया तो कभी पाकिस्तान के राजनयिकों को निशाना बनाता है.

यह भी पढ़ें- Breaking News: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बनाया बंधक

BLA सबसे बड़ा अलगाववादी समूह

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) सबसे बड़ा बलूच अलगाववादी समूह है और बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करते हुए दशकों से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है. BLA को पाकिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश “आतंकवादी संगठन” मानते हैं. यह समूह बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों, सरकारी इमारतों और चीनी सेना और उसके वर्कर्स को टारगेट करते हुए कई हमले किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital