दुनिया

Pakistan News: बाल विवाह कानून को लेकर भरी संसद में मौलाना ने दे दी धमकी, कहा- तोड़ूंगा कानून

Pakistan News: पाकिस्तान एक कट्टरपंथी देश है. अगर सरकार यहां कोई कानून बनाती भी है, तो लोग उस कानून के खिलाफ खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया है. जहां भरी संसद में पाकिस्तान के एक नेता ने बाल विवाह पर लगे प्रतिबंध को इस्लामी कानून के खिलाफ बताया और खुलेआम इस कानून को तोड़ने की धमकी भी दी.

बाल विवाह प्रतिबंध पर मौलाना का विरोध

दरअसल पाकिस्तान के बलूचिस्तान सहित कई इलाकों में बाल विवाह पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन आज भी पाकिस्तान के कई इलाके ऐसे हैं जहां बाल विवाह होता है. इसे रोकने के लिए पाकिस्तानी संसद ने कानून बना दिया. जिसपर अब बवाल छिड़ गया है. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान इस कानून का विरोध कर रहे हैं.

पाक संसद को मौलाना की चेतावनी

बीच संसद में बुर्का पहन कर बैठी महिला सांसदों के बीच खड़े होकर मौलाना ने कहा कि मैं ऐलान करता हूं कि मैं सरेआम इन कानूनों को तोड़ूंगा. मैं 16 साल, 12 साल और 10 साल के जवानों की शादियां कराऊंगा फिर देखूंगा कि आप किस तरह मेरा मुकाबला करते हैं.

उन्होंने कहा,

मैं आपके कानून को चैलेंज करता हूं. मैं आपकी मानसिकता को चैलेंज करता हूं. इसे पहले शरिया अदालत में भेजा जाना चाहिए ताकि वहां इस्लामिक विद्वान इस पर चर्चा कर सही-गलत का फैसला कर सकें.

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि या तो हम इस्लामी जम्हूरियत से इस्लामी काट दें और खुद को रिपब्लिक कहते रहें और कहते रहें कि हम सेक्युलर हैं. पाकिस्तान सेक्युलर मुल्क है जहां कुरान और हदीस की कोई हैसियत नहीं हैं. जो शख्स जैसे चाहे, कानून बनाए.

कानून के तहत बाल विवाह है अपराध

पाकिस्तान में 18 साल से कम उम्र में शादी करना अपराध है. कानून के तहत 18 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर 3 साल की सजा और 5 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है, और निकाह कराने वाले मौलवी को भी सजा का प्रावधान है.

ये भी पढ़ें- अजित पवार को अंतिम विदाई: CM देवेंद्र फडणवीस-शिंदे समेत कई मंत्री बारामती पहुंचे

भारत-पाकिस्तान से कहीं आगे

पाकिस्तान में आज भी मुस्लिम समुदाय धार्मिक परंपराओं का हवाला देकर कम उम्र में शादी को सही ठहराते हैं. ऐसे में कानून को लागू करना काफी मुश्किल है. वहीं भारत ने बंटवारे से पहले ही कम उम्र में शादी पर रोक लगाने वाला कानून बना लिया था.

ये भी पढ़ें- ईमान मजारी को 17 साल की सजा क्यों? पाक सेना की सच्चाई उजागर करना पड़ा भारी

भारत पाकिस्तान से हर मामले में आगे है, चाहे वो लड़कियों की शिक्षा का हो या रोजगार को बढ़ावा देना हो. जिससे वो शादी के बजाय अपने करियर पर ध्यान दे सकें.

-भारत एक्सप्रेस

रिपोर्ट- शुभ्रा राय (इंटर्न, भारत एक्सप्रेस)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

29 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

30 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

38 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

1 hour ago