दुनिया

अमेरिका में हजारों फीट की ऊंचाई पर टूट गया प्लेन का एक पंख, न्यू जर्सी में स्काईडाइविंग प्लेन रनवे से फिसलकर जंगल में हुआ क्रैश, 15 लोग हुए घायल

अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान का पंख अचानक टूटकर गिर गया. गनीमत रही कि ये पंख जमीन पर किसी वाहन या व्यक्ति पर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

जानकारी के मुताबिक ये मामला तब सामने आया जब विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया. लैंडिंग के बाद जब उसकी जांच की गई, तब पता चला कि विमान का एक पंख गायब है. जांच के बाद यह बताया गया कि उड़ान के दौरान ही विमान का एक पंख अलग हो गया था. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान विमान में सवार लोगों को किसी भी खतरे का एहसास नहीं हुआ और फ्लाइट आराम से उतार ली गई.

न्यू जर्सी में स्काईडाइविंग प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

दूसरी घटना न्यू जर्सी से आई है, जहां बुधवार शाम एक स्काईडाइविंग विमान रनवे से फिसलकर सीधे जंगल में जा गिरा. इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. यह हादसा क्रॉस कीज एयरपोर्ट पर हुआ, जो फिलाडेल्फिया से करीब 34 किलोमीटर दूर है. FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान ‘सेसना 208B’ था, जिसमें स्काईडाइविंग के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 15 लोग सवार थे.

ये भी पढ़ें- Thailand Cambodia Controversy: एक फोन कॉल और चली गई प्रधानमंत्री की कुर्सी! आखिर फ्रांस क्यों है थाईलैंड और कंबोडिया विवाद के लिए जिम्मेदार

3 घायलों का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

दुर्घटना के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और आपातकालीन टीमें पहुंचीं. एयरफील्ड के पास के जंगल में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला.

कैमडन स्थित कूपर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता वेंडी ए. मारानो ने बताया कि 3 घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है, जबकि 8 लोगों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. 4 अन्य लोगों को मामूली चोटें लगी हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

फिलहाल दोनों मामलों की जांच चल रही है. एफएए और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये हादसे हुए हैं या मानवीय लापरवाही की वजह से प्लेन हादसे के शिकार हुए.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago