उत्तर प्रदेश

सनातन धर्म में वापसी: लखनऊ में 12 लोग मुस्लिम नामों को बदलकर हिंदू बने, विधि-विधान से कराया शुद्धिकरण

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कई मुस्लिम परिवारों ने वापस सनातन धर्म में वापसी की. वे अपने मुस्लिम नामों और पहचान को बदलकर फिर से हिंदू बन गए. विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका शुद्धिकरण किया गया.

मीडिया से बातचीत में उन लोगों ने बताया कि लव जिहाद, पैसों और नौकरी के लालच में फंसाकर इन परिवारों को पहले मुस्लिम बना दिया गया था. हालांकि, जब हिंदू संगठनों को इस बारे में पता चला तो उन्‍होंने इन परिवारों को वापस हिंदू बनाने की तैयारी की.

आज लखनऊ में गोमती नगर के विशाल खंड-1 में स्थित शिव भोला मंदिर में इन लोगों ने अपने मुस्लिम नामों को त्यागकर सनातन धर्म फिर से अपनाया. इस घटना ने धर्मांतरण के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है. विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अनुसार, इन परिवारों को विदेश भेजने, जमीन और आर्थिक लाभ का लालच देकर इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित किया गया था.

हिंदू संगठन का दावा है कि यह धर्मांतरण लव जिहाद का हिस्सा था. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने हवन और पूजा-अर्चना के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और त्रिपुंड लगाया. शुद्धिकरण कराने वाले लोगों ने बताया कि ये लोग स्वेच्छा से सनातन धर्म में लौटे और अपने पूर्वजों की परंपराओं को फिर से अपनाने का संकल्प लिया.

“घर वापसी” के इस आयोजन में स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने भी हिस्सा लिया. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने दावा किया कि ऐसे कई और लोग हैं जो लालच में फंसकर धर्म परिवर्तन कर चुके हैं और उनकी भी जल्द घर वापसी कराई जाएगी. इस बीच, इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

4 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

30 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

36 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

37 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

41 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

41 minutes ago