दुनिया

PM Modi France Visit: फ्रांस के विदेश मंत्री से मिले एस. जयशंकर, AI, Innovation और Connectivity पर हुई बातचीत

PM Modi France Visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पेरिस में अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन-नोएल बैरोट से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इनोवेशन, कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

जयशंकर ने बैठक का ब्योरा शेयर करते हुए कहा, “आज शाम पेरिस में विदेश मंत्री जीन-नोएल बरोट से मिलकर खुशी हुई. एआई और इनोवेशन, कनेक्टिविटी और स्वच्छ ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमारे व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई. क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के बारे में भी बात हुईं.”

फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘भारत के साथ, एआई हमारी रणनीतिक साझेदारी का नया क्षेत्र है. 2026 में, हम मिलकर इनोवेशन का एक फ्रेंको-भारतीय वर्ष लिखेंगे!’

यह बैठक पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत रात्रिभोज के दौरान हुई.

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो देशों के दौरे के पहले चरण के तहत सोमवार को फ्रांस पहुंचे. फ्रांस के बाद पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका जाएंगे.

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे, द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे. पेरिस पहुंचने पर, उनका भारतीय प्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया.

शाम को, पेरिस के एलीसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मित्रतापूर्ण तरीके से गले मिलकर अभिवादन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई.”

रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से भी मुलाकात की, जो एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं.

यह पीएम मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है, जो दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गहराई को दिखाती है.


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, पेरिस की सड़कों पर गूंजा ‘मोदी की गारंटी’ का नारा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

33 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago