प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल को महाकुंभ का पवित्र संगम जल भेंट किया. यह जल पारंपरिक पीतल और तांबे के कलश में रखा गया था. यह भेंट भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और मित्रता का प्रतीक है.
पीएम मोदी 11-12 मार्च तक आधिकारिक दौरे पर मॉरीशस में हैं. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित विशेष दोपहर भोज में भाग लिया. इसके अलावा, पीएम मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम और पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह कार्यक्रम पाम्पलेमूस में स्थित सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में हुआ.
इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हुआ, जिसका समापन महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हुआ. यह आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संगम बना. कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन माना जाता है. इसमें करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम में स्नान कर अपने पापों से मुक्ति पाने और मोक्ष की प्राप्ति की कामना करते हैं.
महाकुंभ हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज में आयोजित किया जाता है. यह चारों स्थान पवित्र नदियों – गंगा, शिप्रा, गोदावरी और त्रिवेणी संगम के किनारे स्थित हैं. इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 45 दिनों में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद थी, लेकिन महज एक महीने में यह संख्या 66 करोड़ को पार कर गई.
ये भी पढ़ें- मॉरीशस की आबो-हवा में अपनेपन का एहसास, यहां की मिट्टी में हमारे पूर्वजों का खून-पसीना: पीएम मोदी
शाही स्नान इस आयोजन का सबसे प्रमुख अनुष्ठान होता है. इसमें लाखों श्रद्धालु और साधु-संत त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर मोक्ष की प्राप्ति की प्रार्थना करते हैं. विशेष तिथियों जैसे पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर संतों और अखाड़ों की भव्य शोभायात्रा के साथ महाकुंभ की शुरुआत हुई.
पीएम मोदी ने जो संगम जल भेंट किया, वह पारंपरिक पीतल और तांबे के कलश में रखा गया था. हिंदू धर्म में इन धातुओं का विशेष महत्व है. मान्यता है कि तांबे या पीतल के पात्र में रखा गंगाजल शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है. इस कलश में संगम जल भेंट कर पीएम मोदी ने भारत की आध्यात्मिक विरासत को मॉरीशस के साथ साझा किया.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली रवाना होने से पहले PM मोदी ने CM भूपेंद्र पटेल के साथ धोलेरा SIR,…
PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…
लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…
मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…