लीगल

टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर 12 मार्च को सुनवाई

टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई कर सकता है. राशिद इंजीनियर ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए अंतरिम जमानत या हिरासत पैरोल देने से इनकार करने के सत्र न्यायालय के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

इससे पहले, पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 मार्च को उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने संसद सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी थी. वहीं, उनकी नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख तय की गई है.

राशिद इंजीनियर ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी जिम्मेदारी निभाने के लिए संसद सत्र में भाग लेना जरूरी है. उन्होंने कहा कि संसद का दूसरा सत्र 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा, इसलिए उन्हें इसमें शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी जाए.

क्या हैं आरोप?

राशिद इंजीनियर पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को फंडिंग करने का आरोप है. वे 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वर्ष 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं. एनआईए ने उन्हें 2017 के आतंकी वित्त पोषण मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया था.

अदालत ने उन्हें इससे पहले 11 और 13 फरवरी को संसद सत्र में भाग लेने के लिए दो दिन की हिरासत पैरोल दी थी. हालांकि, अब उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर 12 मार्च को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.


ये भी पढ़ें- जय शाह के नाम पर यहां चल रहा था ठगी का रैकेट, पुलिस ने खोले बड़े राज


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

1 hour ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

2 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

3 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

4 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

4 hours ago