फोटो क्रेडिट @LawrenceWongST
PM Modi Singapore Visit: बुधवार को ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी ने सिंगापुर की यात्रा शुरू की. पीएम मोदी सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे हैं. इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय मित्रता को मजबूत करना, रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना और दक्षिण पूर्व एशियाई देश से निवेश आकर्षित करना है.
बता दें कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने रात्रिभोज के लिए अपने श्री तेमासेक बंगले पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिंगापुर के संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और पीएम ने अपने सिंगापुर समकक्ष लॉरेंस वोंग से मुलाकात की.
वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिंगापुर के संसद भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और पीएम ने अपने सिंगापुर समकक्ष लॉरेंस वोंग से मुलाकात की. बता दें कि इस मुलाकात को लेकर जहां एक ओर लॉरेंस वोंग ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है “पीएम नरेंद्र मोदी का सिंगापुर में स्वागत है. कल आधिकारिक बैठकों से पहले, इस्ताना में भोजन करने का मौका पाकर खुशी हुई. तो वहीं उनके इस पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है, “अपने मित्र, प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग से मिलकर खुशी हुई. कई मुद्दों पर बेहतरीन चर्चा हुई. भारत सिंगापुर के साथ मित्रता को महत्व देता है.”
प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात और बातचीत की. प्रधानमंत्री मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर के संसद भवन में एक दूसरे के देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की मौजूदगी में सिंगापुर में भारत और सिंगापुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी के साथ इस यात्रा में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल हैं. पीएम मोदी वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग और एमेरिटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से भी मुलाकात करेंगे. ली दोपहर के भोजन पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…