मनोरंजन

फरहान अख्तर लेकर आ रहे भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’, निभाएंगे मेजर शैतान सिंह का रोल

Farhan Akhtar Announced 120 Bahadur: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर जब किसी फिल्म पर काम करते हैं उसकी कहानी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. फरहान की फिल्मों की पसंद पर दर्शक भी भरोसा करते हैं. फिल्म भाग मिल्खा भाग में एथलीट मिल्खा सिंह का दमदार किरदार निभाने के बाद एक्टर फरहान अख्तर एक और रियल लाइफ हीरो का रोल निभाने को तैयार हैं. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर ‘120 बहादुर’ नाम की फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है.

भारत-चीन युद्ध की कहानी लेकर आए फरहान

इस फिल्म के जरिए फरहान मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी को सभी के बीच लाने की तैयारियों में जुट गए हैं. इस मिलिट्री एक्शन फिल्म में 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान की कहानी दिखाई जाएगी. साथ ही ये रेजांग ला की लड़ाई से प्रेरित है. इसमें हमारे सैनिकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान को दिखाया जाएगा.

वो 3 हजार थे और हम ‘120 बहादुर’

‘120 बहादुर’ का पहला पोस्टर फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया है. शेयर किए गए पोस्टर पर बड़ा-बड़ा लिखा है, वो 3 हजार थे और हम 120 बहादुर. इस पिक्चर में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाने वाले हैं.

पोस्टर पर बंदूक पकड़े एक जवान की फोटो लगाई गई है. लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया है. 4 सितंबर से ‘120 बहादुर’ का पहला शूटिंग शेड्यूल शुरू होने जा रहा है. इसकी शूटिंग फिलहाल लद्दाख में शुरू की गई है. इस फिल्म की कहानी के जरिए मेकर्स लोगों पर गहरा असर छोड़ने की तैयारियों में जुट गए हैं.

ये भी पढ़ें: फिल्मों में क्यों दिखाया जाता है डिस्क्लेमर? जानें कब हुई थी मूवीज में Disclaimer की शुरुआत

फरहान अख्तर ने की ‘120 बहादुर’ की अनाउंसमेंट

‘120 बहादुर’ के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फरहान ने इसके कैप्शन में लिखा, “मेरे लिए यह एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी पेश कर रहा हूं.

18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई, यह हमारे वीर सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान की कहानी है. हम अत्यंत आभारी हैं कि इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ.”

कई सितारों ने फरहान की इस फिल्म को दी बधाई

फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फरहान के जरिए भारत के सशस्त्र बलों द्वारा दिए गए बलिदानों को भी दिखाएंगे. इस फिल्म को रजनीश घई डायरेक्टर कर रहे हैं. ‘120 बहादुर’ की अनाउंसमेंट के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं रणवीर सिंह ने भी अपने कमेंट के जरिए फिल्म को लेकर अपना जोश जाहिर किया है. फरहान की पत्नी शिबानी ने भी कमेंट के जरिए टीम को बधाई दी है. जोया अख्तर समेत कई सितारों ने फरहान की इस फिल्म के लिए उन्हें गुड लक कहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

1 minute ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

12 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

31 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

53 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago