दुनिया

‘गायत्री मंत्रों की गूंज…भारतीय प्रवासियों से मुलाकात’, टोक्यों में पीएम मोदी का जापानियों ने ऐसे किया स्वागत, देखें वीडियो

PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया-जापान समिट में शामिल होने के लिए शुक्रवार (29 अगस्त) की सुबह टोक्यो (PM Modi In Japan) पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी जब एयरपोर्ट से होटल पहुंचे, तो वहां पर जापानी समुदाय के लोगों ने गायत्री मंत्रों के साथ उनका स्वागत किया.

गायत्री मंत्रों के साथ हुआ स्वागत (PM Modi In Japan)

पीएम मोदी ने होटल में भारतीय प्रवासी समुदाय का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की. टोक्यो पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमेमं उन्होंने लिखा कि “टोक्यो पहुँच गया हूं. भारत और जापान अपने विकासात्मक सहयोग को निरंतर मज़बूत कर रहे हैं, और मैं इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इशिबा और अन्य लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिससे मौजूदा साझेदारियों को और मज़बूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा.

बता दें कि पीएम मोदी भारत-जापान समिट की 15वीं वार्षिक बैठक में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो (PM Modi In Japan) पहुंचे हैं. पीएम मोदी की 7 सालों में पहली यात्रा है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और जापान के साथ विशेष पर रणनीति और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाना है.

पीएम मोदी की यह यात्रा (PM Modi In Japan) जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर हो रही है. शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष के साथ वार्ता करेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

यह भी पढ़ें- सावधान अमेरिका! शिखर सम्मेलन में शामिल होने जापान पहुंचे पीएम मोदी, टोक्यो एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जापान यात्रा के बाद , पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितम्बर तक चीन की यात्रा करेंगे और तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago