Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi Sri Lanka Visit: पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे का आज आखिरी दिन, श्री महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, और रेलवे प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय श्रीलंका के दौरे पर हैं, जिसका आज (6 अप्रैल) आखिरी दिन है. पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज एक साथ अनुराधापुरा जाएंगे.

PM Modi Sri Lanka Visit

पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिवसीय श्रीलंका के दौरे पर हैं, जिसका आज (6 अप्रैल) आखिरी दिन है. पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके आज एक साथ अनुराधापुरा जाएंगे. पीएम मोदी यहां श्री महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को कोलंबो से जोड़ने वाले एक रेलवे प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे.

दोनों देशों के संबंधों पर पीएम ने दिया जोर

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ श्रीलंका के लोगों के विकास में भारत के निरंतर समर्थन पर जोर दिया. पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत और श्रीलंका के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे. इसके अतिरिक्त, प्रमुख परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया गया है, जिनसे श्रीलंका के अधिकांश लोगों को लाभ होगा. भारत सदैव श्रीलंका के लोगों की विकास यात्रा का समर्थन करेगा.”

पीएम ने शेयर किया था वीडियो

पीएम मोदी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “कोलंबो में एक व्यस्त दिन, जिसमें राष्ट्रपति दिसानायके से बातचीत, कई बैठकें और आईपीकेएफ स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करना शामिल है.”

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है. अपने लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे. आज श्रीलंका को वापस प्रगति के पथ पर देखकर हर्ष महसूस कर रहा हूं. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है.

यह भी पढ़ें- PM मोदी को मिला 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान, श्रीलंका ने किया ‘मित्र विभूषण’ से सम्मानित

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किए जाने को “गौरव की बात” बताते हुए एक्स पर लिखा, “यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. भारत ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को अपनाया है. हम अपने साझेदार देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं.”

हमारी पड़ोसी फर्स्ट नीति और विजन महासागर दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम अपनी भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital