दुनिया

PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का समापन, 5 लड़ाकू विमानों ने दी ‘सलामी’, अब ऑस्ट्रेलिया में होगा उनका भव्य स्‍वागत

India Indonesia Bilateral Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इंडोनेशिया की बेहद सफल और ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर अब अपने इंडो-पैसिफिक मिशन के अगले पड़ाव, यानी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं. बुधवार को जकार्ता से उनकी विदाई उसी अद्वितीय सम्मान के साथ हुई, जैसा उनका भव्य स्वागत किया गया था. लौटते वक्त भी सम्मान स्वरूप इंडोनेशियाई वायुसेना के एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 5 फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को आसमान में एस्कॉर्ट किया और विदाई ‘सलामी’ दी. इससे पहले जकार्ता हवाई अड्डे पर खुद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मौजूद रहकर पीएम मोदी को गले लगाया और ससम्मान विदा किया.

प्रम्बानन मंदिर में पूजा और ASI परियोजना की शुरुआत

अपनी तीन दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने योग्याकार्ता में स्थित एक हजार साल पुराने ऐतिहासिक ‘प्रम्बानन मंदिर’ (Prambanan Temple) का दौरा किया और वहां विशेष पूजा-अर्चना की. एक विशेष राजकीय सम्मान के तौर पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी इस दौरान उनके साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे. यहाँ दोनों वैश्विक नेताओं ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से शुरू की जा रही मंदिर परिसर के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन परियोजना की प्रतीकात्मक पट्टिका का अनावरण किया.

साझेदारी के परिणामों से बेहद संतुष्ट दिखे पीएम मोदी

यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के भविष्य की रणनीतिक साझेदारी को लेकर गहरा संतोष व्यक्त किया. उन्होंने राष्ट्रपति प्रबोवो और इंडोनेशिया की जनता के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक दौरे से रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों (Critical Technologies), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में भारत-इंडोनेशिया सहयोग के नए और सुनहरे अवसर खुले हैं, जो द्विपक्षीय संबंधों को एक अभूतपूर्व ऊँचाई पर ले जाएंगे.

यह भी पढ़िए: इंडोनेशियाई संसद से पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन: सभ्यताओं की साझी विरासत से भविष्य की नई साझेदारी तक

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

47 seconds ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

32 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

52 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago