दुनिया

पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा: ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में ‘माओरी पोहिरी’ परंपरा से हुआ भव्य स्वागत

PM Modi in New Zealand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन देशों के ऐतिहासिक और व्यस्त विदेश दौरे के आखिरी पड़ाव में न्यूजीलैंड पहुंचकर कूटनीति के साथ-साथ सांस्कृतिक मंच पर भी भारत की धमक दर्ज करा दी है. अपने छह दिवसीय दौरे के अंतिम दिन ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का बेहद गर्मजोशी और भव्य तरीके से औपचारिक स्वागत किया गया. इस विशेष स्वागत समारोह में न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रदर्शित करने वाले पारंपरिक ‘माओरी पोहिरी’ का आयोजन किया गया, जिसने दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती प्रगाढ़ता को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया.

गौरतलब है कि पिछले चार दशकों (40 साल) में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा और रक्षा सहयोग को एक नई और कड़क गति मिलने की पूरी उम्मीद है.

खुद एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री लक्सन(PM Modi New Zealand Visit)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस ऐतिहासिक रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में अद्वितीय स्वागत हुआ है. उन्हें न्यूजीलैंड की समृद्ध स्वदेशी विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को दिखाने वाले पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया गया है जो बेहद गर्व की बात है.

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम को ऑकलैंड पहुंचे, वहां प्रोटोकॉल तोड़ते हुए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन खुद उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे. दोनों मुख्यमंत्रियों की इस गर्मजोशी भरी मुलाकात ने यह साफ कर दिया कि न्यूजीलैंड सरकार पीएम मोदी के इस दौरे को कूटनीतिक और रणनीतिक रूप से कितना ज्यादा महत्व दे रही है.

ऑकलैंड में दिखा ‘मिनी भारत’ का नजारा

न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, जहां उनका स्वागत किसी त्योहार की तरह किया गया. भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की विविधताओं और सनातनी परंपराओं को दिखाते हुए एक बेहद रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी.

इस दौरान पंजाब के भांगड़ा, तमिलनाडु और कर्नाटक के पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ-साथ हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के फ्यूजन और ‘वंदे मातरम’ के कड़क गायन ने पूरे ऑकलैंड को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया. पीएम मोदी ने इस जबरदस्त माहौल की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की धनी सांस्कृतिक विरासत को सात समंदर पार भी पीढ़ियों में जीवंत रखने के लिए हमारा भारतीय समुदाय बधाई का पात्र है.

संगीत से मजबूत हुई अंतरराष्ट्रीय दोस्ती

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान ‘नाद वोकल एन्सेम्बल’ (Naad Vocal Ensemble) की शानदार संगीतमय परफॉर्मेंस की भी दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संगीत में पूरी दुनिया के लोगों को एक सूत्र में पिरोने की एक अनोखी और जादुई खासियत होती है और आज की इस बेहतरीन परफॉर्मेंस ने भारत-न्यूजीलैंड की दोस्ती की गर्मजोशी और गहराई को बेहद खूबसूरती से बयां किया है.

ऑकलैंड के इस ऐतिहासिक दौरे के आखिरी चरण में आज कई उच्च-स्तरीय कूटनीतिक और व्यापारिक बैठकें होने जा रही हैं, जिनका मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और गहरा करना है, ताकि भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी के मजबूत ऐतिहासिक और सामुदायिक संबंधों का एक नया और स्वर्णिम अध्याय लिखा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

9 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

12 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

54 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

55 minutes ago