PM Modi New Zealand
PM Modi New Zealand Visit: न्यूज़ीलैंड की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूज़ीलैंड में बसे भारतीयों का प्रेम, अपनापन और सम्मान उन्हें गहराई से भावुक कर गया.
उन्होंने कहा कि यहां के भारतीय समुदाय ने पिछले चार दशकों से किसी भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे का इंतज़ार किया था और आज उनकी खुशी तथा उत्साह हर ओर साफ दिखाई दे रहा था.
प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही भारतीय समुदाय के लोग वर्षों से न्यूज़ीलैंड में रह रहे हों, लेकिन उनकी जड़ें आज भी भारत से उतनी ही मजबूती से जुड़ी हुई हैं. भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के प्रति उनका समर्पण इस स्वागत समारोह में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया.
उन्होंने भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं. वे न केवल न्यूज़ीलैंड की प्रगति में योगदान दे रहे हैं, बल्कि भारत की संस्कृति, विरासत और पहचान को भी दुनिया के सामने गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने स्टीव वॉ को भेंट की 20 साल पुरानी तस्वीर, देखकर भावुक हो गया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारतीय समुदाय का यह अटूट लगाव और दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग भविष्य में भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा. उन्होंने समुदाय के स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार भी व्यक्त किया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आज मिथुन राशि के जातकों को करियर में अपनी काबिलियत…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज कर्क राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज सिंह राशि के जातकों के करियर में रुके हुए…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में…