देश

प्यार और अपनापन देख भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, बताया- न्यूजीलैंड में भारतीयों का भारत से जुड़ाव आज भी अटूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के विदेश दौरे के अंतिम पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. यह यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक न्यूजीलैंड दौरा है. ऐसे में वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के बीच इस यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

ऑकलैंड पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन खुद एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का गले लगाकर स्वागत किया. इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी और दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

भारतीय समुदाय के स्नेह से भावुक हुए पीएम मोदी

न्यूजीलैंड में बसे भारतीयों से मिले प्यार और अपनापन से प्रधानमंत्री मोदी काफी प्रभावित नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि वहां के भारतीय समुदाय का स्नेह उनके दिल को छू गया. उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने चार दशकों तक किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा का इंतजार किया और अब उनके चेहरे पर जो उत्साह और खुशी दिखाई दे रही है, वह बेहद खास है.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीय समुदाय का अपने देश से जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है. उन्होंने भारतीयों के इस अटूट रिश्ते और अपनापन की खुलकर सराहना की.

न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ मुलाकात और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को नई दिशा देने वाली व्यापक बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एयरपोर्ट पर मिले सम्मानजनक स्वागत के लिए वह प्रधानमंत्री लक्सन के आभारी हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि शनिवार को ऑकलैंड में आयोजित एक बड़े सामुदायिक कार्यक्रम में भी वह भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे.

उधर, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया पर उनका स्वागत किया और न्यूजीलैंड आगमन पर शुभकामनाएं दीं. इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त किया.

ऑकलैंड में दिखी दोस्ती की खास झलक

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए ऑकलैंड के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल स्काई टावर को विशेष रोशनी से सजाया गया. रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता यह टावर भारत और न्यूजीलैंड के मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बन गया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी इस खास आयोजन की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के सम्मान में स्काई टावर को विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया, जो दोनों देशों की गहरी मित्रता और लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है.

रिश्तों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग के नए अवसरों के रूप में भी देखा जा रहा है. दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक और लोगों के आपसी संबंधों जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और देश की ताकत पर पीएम मोदी के बयान को नेताओं का समर्थन, बोले- नया भारत हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

6 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

7 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago