चार दशक का इंतज़ार खत्म, भारतीय समुदाय के स्नेह से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi New Zealand Visit: न्यूज़ीलैंड की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूज़ीलैंड में बसे भारतीयों का प्रेम, अपनापन और सम्मान उन्हें गहराई से भावुक कर गया.





