दुनिया

‘दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं पीएम मोदी…’, नॉर्वे दौरे से पहले पूर्व UN प्रमुख एरिक सोल्हेम ने पश्चिमी देशों को दिखाया आइना

PM Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अगली विदेश यात्रा पर नॉर्वे जा रहे हैं. 18 मई दिन सोमवार को वो नॉर्वे की धरती पर उतरेंगे, जहां उनका स्वागत राजा हेराल्ड करेंगे. इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के पूर्व प्रमुख एरिक सोल्हेम ने नॉर्वे के समाचार पत्र डैगेन्स नैरिंगस्लिव में एक लेख लिखा. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने कहा कि नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों को उनकी बात ध्यान से सुनना चाहिये.

सोल्हेम ने अपने लेख में बताया कि पीएम मोदी नॉर्वे में भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे और भारत-नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि जहां यूरोप के नेताओं की लोकप्रियता 30 प्रतिशत के आसपास रहती है. वहीं पीएम मोदी की भारत में लोकप्रियता 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है.

एरिक सोल्हेम ने पीएम मोदी की सफलता के पीछे उनकी साधारण पृष्ठभूमि और मजबूत नेतृत्व क्षमता को बताया. उन्होंने लिखा कि दुनिया के राजनेता जहां उच्च वर्ग से आते हैं, वहीं पीएम मोदी ऐसे नेता हैं जिन्होंने बेहद साधारण परिवार से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का पिछले 12 सालों से नेतृत्व कर रहे हैं.

भारत के एइनार गेरहार्डसन हैं पीएम मोदी

पूर्व UNEP प्रमुख ने पीएम मोदी की तुलना नॉर्वे के ऐतिहासिक नेता एइनार गेरहार्डसन से की. उन्होंने पीएम मोदी को स्व-निर्मित और कुशल आयोजक बताया.

पीएम मोदी को कुशल प्रशासक बताते हुए सोल्हेम ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है. भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत से अधिक दर से बढ़ रही है, जो कि चीन समेत दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि भारत 2050 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

पूर्व UNEP प्रमुख ने भारत में तेजी से हो रहे रहे विकास की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी का विकास हो रहा है.

भारत में हर जगह दिख रहा विकास

सोल्हेम आगे कहते हैं कि उन्होंने भारत के लगभग हर राज्य का दौरा किया है. जहां उन्हें हर जगह विकास दिखाई दिया. जिसमें आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर सड़कें, विशाल सोलर पार्क और दुनिया की सबसे बड़ी सौर-पवन-जलविद्युत परियोजना शामिल है.

पीएम मोदी को हरित विकास का गारंटर बतात हुए सोल्हेम कहते हैं कि भारत दुनिया में सौर और पवन ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन चुका है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का पर्यावरण को लेकर जो दृष्टिकोण पश्चिमी नेताओं से अलग और अधिक व्यावहारिक है. मोदी लोगों को संदेश देते हैं कि हरित विकास के जरिये करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सकता है.

भारतीय लोकतंत्र को बताया संस्कृति का हिस्सा

अपने लेख में एरिक सोल्हेम ने भारत के लोकतंत्र को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र उसकी अपनी संस्कृतिक और सभ्यतागत जड़ों से निकला है ना कि ब्रिटिश विरासत से. उन्होंने भारत के लोकतंत्र और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की भी तारीफ की.

ये भी पढ़ें- यूपी से लेकर एमपी तक पीएम मोदी की अपील का असर! मंत्रियों ने छोड़ी लग्जरी गाड़ियां तो जज पहुंचे साइकिल से कोर्ट

अपने लेख के अंत में सोल्हेम ने कहा कि आज की दुनिया में नॉर्वे और पश्चिमी देशों को भारत जैसे मजबूत और उभरते साझेदार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए पश्चिमी देशों को उपदेश देने के बजाय भारत को सुनना सीखना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

महिमा कटारिया

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago