प्रधानमंत्री मोदी और तुलसी गबार्ड की मुलाकात.
PM Modi America Visit: बुधवार (12 फरवरी) को फ्रांस दौरा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका पहुंचे. अमेरिका पहुंचने के बारे में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि कुछ समय पहले ही वाशिंगटन डीसी पहुंचा हूं. डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारी पृथ्वी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.
पीएम मोदी ने लिखा, सर्दी के मौसम के बावजूद वाशिंगटन में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही खास स्वागत किया है. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं.
अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड (Tulsi Gabbard) से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि वाशिंगटन में यूएसए की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी. भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वे हमेशा से मजबूत समर्थक रही हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी और अमेरिका उपराष्ट्रपति के बच्चों को दिए भारतीय उपहार
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…