देश

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 90 लाख कैश और 170 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने 11 फरवरी 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत दिल्ली, नोएडा, रोहतक और उत्तर प्रदेश के शामली में कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई QFX ट्रेड लिमिटेड और अन्य कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई.

जांच एजेंसी ने इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 90 लाख रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है. इसके अलावा, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य अहम सबूत बरामद किए गए हैं. जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम दिया था.

ED ने इन संदिग्ध शेल कंपनियों से जुड़े 30 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, जिनमें लगभग 170 करोड़ रुपये की रकम जमा थी. ये खाते कथित रूप से अवैध लेन-देन और काले धन को सफेद करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे.

यह भी पढ़ें:  बिजली चोरी रोको अभियान के तहत बिजली टीम करने गई थी चेकिंग, टीम के साथ हुई मारपीट

सूत्रों के अनुसार, QFX ट्रेड लिमिटेड और अन्य संबंधित कंपनियां हवाला और वित्तीय धोखाधड़ी में लिप्त थीं। इन कंपनियों का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था और ये शेल कंपनियों के माध्यम से लेन-देन कर रही थीं.

प्रवर्तन निदेशालय अब इन संपत्तियों और बैंक खातों की गहराई से जांच कर रहा है. इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. एजेंसी जल्द ही इन कंपनियों और उनसे जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकती है.

ED की इस बड़ी कार्रवाई के बाद मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त अन्य संदिग्ध कंपनियों और व्यक्तियों पर भी शिकंजा कसने की संभावना है। यह मामला दिखाता है कि सरकार अवैध वित्तीय गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago