दुनिया

पीएम मोदी को ओमान में भी मिला सर्वोच्च सम्मान, सुल्तान हैथम ने ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा, देखिए तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की वैश्विक कूटनीति में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ओमान की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान, पीएम मोदी को वहां के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया. यह सम्मान न केवल पीएम मोदी के नेतृत्व को मान्यता देता है, बल्कि भारत और ओमान के बीच गहरे होते रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों का भी प्रतीक है.

यह सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी उन चुनिंदा वैश्विक नेताओं की कतार में शामिल हो गए हैं, जिन्हें ओमान ने इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. इनमें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, नेल्सन मंडेला और जापान के सम्राट आकिहितो जैसे नाम शामिल हैं. पीएम मोदी के लिए यह 29वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है, जो वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते दबदबे को दर्शाता है.

भारत-ओमान संबंधों का नया युग

पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और ओमान के बीच आर्थिक साझेदारी (CEPA) को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली रही. दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रसद (लॉजिस्टिक्स), व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए नए समझौते हुए हैं. ओमान के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत के लिए व्यापारिक सुपर हाईवे का काम करेगा, जिससे भारतीय निर्यातकों के लिए एशिया, अफ्रीका और यूरोप के बाजारों तक पहुंच आसान हो जाएगी.

प्रवासी भारतीयों और छात्रों को संदेश

सम्मान ग्रहण करने से पहले पीएम मोदी ने मस्कट में भारतीय समुदाय और छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की असली ताकत उसकी विविधता है. उन्होंने गर्व से कहा कि भारतीय दुनिया में कहीं भी रहें, वे वहां की संस्कृति और विविधता का सम्मान करते हैं. पीएम मोदी ने पिछले 11 वर्षों में भारत की बदलती आर्थिक छवि का जिक्र करते हुए कहा कि आज का भारत अपनी नीतियों और विकास के दम पर दुनिया का भरोसा जीत रहा है.

अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का सिलसिला

ओमान से पहले हाल ही में पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ भी दिया गया था. यही नहीं, पिछले महीने डोमिनिका ने भी कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की मदद के लिए पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार देने की घोषणा की थी. ये लगातार मिल रहे सम्मान साबित करते हैं कि भारत आज वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली और निर्णायक भूमिका निभा रहा है.

ये भी पढें: 21वीं सदी में पार्टनरशिप में नए विश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा ओमान के साथ हुआ भारत का व्यापार समझौता- पीएम मोदी

  • भारत एक्सप्रेस
Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

17 seconds ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

6 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

12 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

42 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

51 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago