Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Global diplomacy

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि आर्थिक दबाव और 200% टैरिफ की धमकी के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध टल गया, उन्होंने कहा कि 11 महंगे जेट गिराए गए और इस कदम से 25 मिलियन लोगों की जान बची, जबकि भारत लगातार तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार करता रहा, ट्रंप ने मोदी और शरीफ से सीधी बातचीत करने का भी दावा किया और पृष्ठभूमि में 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, 10 मई के बाद युद्धविराम हुआ और ट्रंप अब तक 80 से ज्यादा बार इस दावा को दोहरा चुके हैं.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत कितनी नाज़ुक है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे मंच को अब वो वैश्विक आर्थिक विमर्श नहीं, बल्कि निवेश जुटाने और भरोसा मांगने के मंच के तौर पर देख रहा है. जनवरी 2026 में दावोस में होने वाली World Economic की मीटिंग से पहले पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है. विदेशी कर्ज़, IMF की सख़्त शर्तें, गिरता उद्योग और राजनीतिक अस्थिरता. इन सबके बीच पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निवेश और भरोसा जुटाने की कोशिश में है.

पीएम मोदी को ओमान का सर्वोच्च सम्मान 'द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान' मिला. यह उनका 29वां वैश्विक पुरस्कार है. ओमान के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत के व्यापार को नई मजबूती मिलेगी और एशिया-अफ्रीका के बीच मस्कट एक नया ट्रेड हब बनेगा.

विश्व राजनीति की अशांत मिट्टी पर खड़े संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का नैतिक व संस्थागत आधार आज पहले से कहीं अधिक प्रश्नों से घिरा है। जब युद्ध बढ़ते जा रहे हैं, तब शांति का सबसे बड़ा संरक्षक स्वयं अपनी भूमिका सिद्ध करने में असफल दिख रहा है.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1945-आधारित संरचना आज की बहुध्रुवीय और संघर्षग्रस्त दुनिया में शांति बनाए रखने में सक्षम नहीं रह गई है.वीटो शक्ति का राजनीतिक दुरुपयोग, अप्रतिनिधिक सदस्यता, कमजोर राजनीतिक निरंतरता, असंगठित शांति अभियानों और बड़े मानवीय संकटों पर निष्क्रियता ने UNSC को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर हिंदी में पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत किया. बातचीत में उन्होंने यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान तथा 2026 में नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की तैयारियों पर चर्चा की.