ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते हुए पीएम मोदी.
PM Modi In Brazil: ब्रासीलिया में मंगलवार (स्थानीय समय) को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ब्राजील आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समान दृष्टिकोण साझा करते हैं- “जीरो टॉलरेंस और जीरो डबल स्टैंडर्ड.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समान दृष्टिकोण साझा करते हैं- जीरो टॉलरेंस और जीरो डबल स्टैंडर्ड. हमारा स्पष्ट मत है कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. हम आतंकवाद और उसे समर्थन देने वालों – दोनों का दृढ़ता से विरोध करते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “रक्षा के क्षेत्र में हमारी बढ़ती साझेदारी हमारे बीच गहरे विश्वास का प्रतीक है. हम अपने रक्षा उद्योगों को जोड़ने और इस साझेदारी को और गहराने के लिए प्रयास जारी रखेंगे. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और सुपरकंप्यूटर के क्षेत्र में हमारा सहयोग बढ़ रहा है, जो समावेशी विकास और मानव-केंद्रित नवाचार की हमारी साझा दृष्टि को दर्शाता है.” प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करने और भारत के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति लूला का आभार भी व्यक्त किया.
विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट) पी. कुमारन ने प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील यात्रा पर विशेष प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा, “सुरक्षा और आतंकवाद के विषय में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति लूला का 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करने और भारत के लोगों के प्रति समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे. प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि भारत सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ है. राष्ट्रपति लूला ने आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में पूर्ण समर्थन व्यक्त किया.”
कुमारन ने बताया कि दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, कृषि, खाद्य और पोषण सुरक्षा, ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य उभरती तकनीकों, औद्योगिक साझेदारियों सहित अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने कहा, “द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने साझेदारी के पूरे आयाम पर चर्चा की. इसमें रक्षा और सुरक्षा, कृषि, खाद्य और पोषण सुरक्षा, ऊर्जा परिवर्तन, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन, एआई और अन्य तकनीकी क्षेत्र, रक्षा उद्योगों की भागीदारी, महत्वपूर्ण खनिज, तेल और गैस, जैव-ऊर्जा, फार्मास्युटिकल उद्योग, व्यापार और निवेश सहित निजी क्षेत्र का सहयोग, स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा, पर्यटन, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में सहयोग शामिल हैं.”
उन्होंने यह भी बताया कि भारत और ब्राजील के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और ट्रांसनेशनल संगठित अपराध से मुकाबले में सहयोग संबंधी समझौता भी शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच बैठक ब्रासीलिया स्थित अल्वोराडा पैलेस में हुई. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक स्वागत भी प्राप्त हुआ.
प्रधानमंत्री मोदी की यह ब्राजील यात्रा राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर हुई थी. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति लूला से मुलाकात की और रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया. उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन के इतर कई वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें भी कीं.
-भारत एक्सप्रेस
Vasudhaiva Kutumbakam Meaning: 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी धरती एक परिवार है. यह सिर्फ एक प्राचीन…
UCC Bihar Politics: बिहार में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर जारी घमासान के बीच…
ZHANG YIMING ASIA RICHEST PERSON: टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के संस्थापक झांग यिमिंग…
Agra Cantt GRP Train Theft: पुनीत ने पूछताछ में यह बताया कि उसने कैंसर से…
UPI MDR Charges: सरकार ने UPI नेटवर्क को टिकाऊ बनाने के लिए नया DMR शुल्क…
मालवीय नगर अग्निकांड के आरोपी लवकेश बजाज की मेडिकल जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट…