दुनिया

पीएम मोदी को मिला ब्राजील का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने किया सम्मानित, प्रधानमंत्री बोले- मेरे लिए गर्व की बात

PM Modi In Brazil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त ब्राजील दौरे पर हैं, जहां उन्हें सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया. ब्राजील ने मंगलवार को पीएम मोदी को देश की राजकीय यात्रा के दौरान अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया. यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के लिए 26वां वैश्विक सम्मान था और 2 जुलाई से शुरू हुई उनकी पांच देशों की यात्रा का तीसरा सम्मान था.

“सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात”

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रासीलिया में भारत-ब्राजील संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि रियो और ब्रासीलिया में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. अमेजन की प्राकृतिक सुंदरता और आपकी आत्मीयता दोनों ने हमें मंत्रमुग्ध कर दिया है. राष्ट्रपति द्वारा मुझे ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से विभूषित किया जाना मेरे लिए ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों के लिए भी अत्यंत गर्व और भावुकता का पल है. मैं इसके लिए उनका, ब्राजील सरकार और ब्राजील के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

उन्होंने कहा कि आज की चर्चाओं के दौरान हमने सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया. हमने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है. फुटबॉल ब्राजील का जुनून है और क्रिकेट भारत के लोगों का जुनून. बॉल बाउंड्री के पार करें या गोल में डालें, जब दोनों एक ही टीम में हों तो 20 बिलियन की साझेदारी कठिन नहीं है.

PM Modi ने दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में हमारा सहयोग निरंतर बढ़ रहा है. पर्यावरण और क्लीन एनर्जी दोनों देशों की मुख्य प्राथमिकता है. इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आज जो समझौता किया गया है, उससे हमारे ग्रीन गोल को नई दिशा और गति मिलेगी. रक्षा के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है. हम अपने रक्षा उद्योगों को आपस में जोड़ने के प्रयास जारी रखेंगे. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सुपर कंप्यूटर में हमारा सहयोग बढ़ रहा है. यह समावेशी विकास और मानव केंद्रित नवाचार की हमारी एक जैसी सोच का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष ब्राजील में यूपीआई को अपनाने में सहायता करने के लिए सहयोग कर रहे हैं. हमें डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और अंतरिक्ष के क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा करने में खुशी होगी. कृषि और पशुपालन क्षेत्र में हमारा सहयोग दशकों पुराना है. अब हम कृषि अनुसंधान एवं खाद्य प्रसंस्करण पर भी मिलकर काम करेंगे. आज जब विश्व तनाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है, भारत-ब्राजील की यह साझेदारी स्थिरता और संतुलन का एक अहम स्तंभ है. हम एकमत हैं कि सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 57 साल बाद ब्राजील के राजकीय दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री: राष्ट्रपति लूला सिल्वा ने ऐसे की PM Modi की आगवानी, 114 घोड़ों के साथ दिया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर हमारी सोच समान है, शून्य सहिष्णुता और शून्य दोहरे मापदंड. हमारा स्पष्ट मत है कि आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है. हम आतंकवाद और आतंकवाद के समर्थकों का कठोर विरोध करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

7 hours ago