PM Modi Sri Lanka Visit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके से मुलाकात की. यह मुलाकात उस ऐतिहासिक क्षण के बाद हुई जब प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता चौक पर एक विशेष भव्य स्वागत समारोह में सम्मानित किया गया- यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी विदेशी नेता का इस तरह अभिनंदन किया है.
प्रधानमंत्री मोदी की यह तीन दिवसीय यात्रा “साझा भविष्य के लिए साझेदारी को प्रोत्साहन” की साझा दृष्टि के तहत द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हो रही है.
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उन्हें कोलंबो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी वर्षा के बावजूद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में श्रीलंका के छह वरिष्ठ मंत्री शामिल थे- विदेश मंत्री विजीथा हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, श्रम मंत्री अनिल जयंथा, मत्स्य मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर, महिला और बाल विकास मंत्री सरोजा सवित्री पॉलराज, और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री क्रिशांथा अबेसेना.
मोदी ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा,
“कोलंबो में उतरा. हवाई अड्डे पर स्वागत करने आए मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभारी हूं. श्रीलंका में कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित हूं.”
होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई पारंपरिक कठपुतली नाटक का आनंद लिया, जो दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अनुराधापुर होगा, जहां वे भारत द्वारा वित्तपोषित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजनाएं दोनों देशों के विकासात्मक सहयोग को और सशक्त करेंगी.
स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के योग विभाग प्रमुख, व्यास कल्याणसुंदरम ने प्रधानमंत्री मोदी के योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा,
“प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग एक आध्यात्मिक साधना से आगे बढ़कर एक वैश्विक थैरेप्यूटिक अभ्यास बन चुका है, जिसे श्रीलंका सहित दुनियाभर में अपनाया जा रहा है.”
यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी की 2019 के बाद श्रीलंका की पहली यात्रा है और ऐसे समय में हो रही है जब भारत क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक विनिमय और कूटनीतिक सहयोग पर विशेष ध्यान दे रहा है. इससे पहले मोदी थाईलैंड में BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग लेकर कोलंबो पहुंचे थे, जहां उन्होंने थाई प्रधानमंत्री पैतोंगटर्न शिनावात्रा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की.
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-श्रीलंका संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, जिसमें सांस्कृतिक, विकासात्मक और कूटनीतिक साझेदारी को मजबूती दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- 6 साल बाद श्रीलंका में पीएम मोदी के भव्य स्वागत के दौरान लगे मोदी-मोदी… के नारे, मिला गार्ड ऑफ ऑनर
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…