लीगल

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 8 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

न्यायधीशों की कमी से जूझ रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश की नियुक्ति रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायधीशों की नियुक्ति के लिए 8 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है. भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने दो अप्रैल की बैठक में एक आधिकारिक बयान जारी किया है.

कॉलेजियम ने जिन 8 न्यायिक अधिकारियों को पदोन्न कर जज बनाने की सिफारिश की है, उनमेंजितेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल शादिह, अनिल कुमार एक्स, तेज प्रताप तिवारी, संदीप जैन, अवनीश सक्सेना, मदनपाल सिंह और हरवीर सिंह शामिल है.

गुजरात हाईकोर्ट में भी 8 न्यायाधीशों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित जस्टिस के पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत यह सूची जारी हुई है. इससे पहले मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी.

19 मार्च को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें सीजेआई संजीव खन्ना के अलावे, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल थे. कॉलेजियम ने गुजरात हाई कोर्ट में जिन आठ न्यायिक अधिकारियों को न्यायधीश नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, उनमें लियाकत हुसैन शमसुद्दीन पीरजादा, रामचंद्र ठाकुरदास वच्छानी, जयेश लखनशीलाल ओदेद्रा, प्रणव महेशभाई रावल, मूल चंद त्यागी, दीपक मनसुखलाल व्यास, उत्कर्ष ठाकोरभाईदेसाई और रोहेंकुमार कुंदनलाल चूड़ावल शामिल है.

इसके अलावे कॉलेजियम ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस सुमित गोयल, जस्टिस सुदीप्ति शर्मा और जस्टिस कीर्ति सिंह को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.

तीन अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की सिफारिश

इतना ही नही कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को एक साल के लिए अतिरिक्त जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी. वही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जनवरी में तेलंगाना हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में चार न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसी के साथ ही आंधप्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में दो न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी थी.

ये भी पढ़ें: बच्चों को हुक्का और शराब परोसने वाले क्लब मालिकों को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़ें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

11 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

24 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

46 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

58 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago