दुनिया

अमेरिका में PM मोदी का भाषण सुनने के लिए NRIs में जबरदस्त उत्साह, दूर-दूर से न्यूयॉर्क पहुंचे हजारों लोग

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं. वहां उनका जोरदार स्वागत करने और उनका भाषण सुनने के लिए अमेरिकी भारतीयों (NRIs) में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. रविवार को लॉन्ग आइलैंड के नासाऊ कॉलेजियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 16,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. इनमें से कई लोग अमेरिका के कोने-कोने से रात भर यात्रा करके न्यूयॉर्क पहुंचे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद एक्स पर लिखा, “डेलावेयर में कार्यक्रम के बाद न्यूयॉर्क पहुंचा हूं. शहर में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी समुदाय के बीच शामिल होने और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं.”

नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में होगा कार्यक्रम

इससे पहले शनिवार को फिलाडेल्फिया पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय समुदाय ने अमेरिका में अपनी अलग पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव डाला है. उनसे बातचीत करना हमेशा खुशी की बात होती है. रविवार, 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे मैं न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करूंगा.’

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कई हफ्तों से चल रही हैं. आयोजक ‘मोदी एंड यूएस, प्रोग्रेस टुगेदर’ के नाम से होने वाले इस प्रोग्राम में शामिल होने के इच्छुक लोगों की भारी संख्या देखकर बेहद खुश हैं.

‘हमें मोदीजी पर बहुत गर्व है, मैं उन्‍हें देखने आई’

नासाउ वेटरंस कॉलेजियम के कार्यक्रम स्थल पर सुबह-सुबह पहुंची एक महिला ने कहा, “हमें मोदीजी पर बहुत गर्व है और हमें इस ग्रेट सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पर गर्व है. मोदीजी, हम आपसे प्यार करते हैं और हम चाहते हैं कि वह हमारे देश के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, उसमें वह बहुत सफल हों.”

लोगों से 25,000 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) के ट्राई-स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के 25,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. आयोजकों को वेन्यू के अनुरूप इसे लगभग 16,000 तक सीमित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

भारतीय संस्कृति की विविधता की झलक दिखेगी

गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के भाषण से पहले आयोजित होने वाले कल्चरल प्रोग्राम में भाग लेने के लिए 159 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का चयन किया गया. बच्चों की परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दी गई, क्योंकि इसमें भारतीय संस्कृति की विविधता की झलक देखने को मिलेगी.

टाइम्स स्क्वायर, एडिसन और न्यूजर्सी में लगे स्‍क्रीन

जो लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे उनके लिए आयोजकों ने टाइम्स स्क्वायर, एडिसन और न्यू जर्सी जैसी जगहों पर विशाल टीवी स्क्रीन पर प्रसारण करने का प्लान बनाया है. गुप्ता ने कहा कि न्यूयॉर्क के आसपास के लोगों के साथ-साथ वाशिंगटन और बोस्टन से भी लोगों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है.

(न्यूज एजेंसी ANI और IANS के इनपुट के साथ.)

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

30 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

37 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

43 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago