खेल

Chess Olympiad 2024: भारत ने रचा इतिहास, चेस ओलंपियाड की ओपन कैटेगरी में पहली बार जीता गोल्ड

Chess Olympiad 2024: भारतीय टीम ने चेस ओलंपियाड 2024 के ओपन सेक्शन में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार को यह शानदार उपलब्धि हासिल हुई. शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने जैसे ही स्लोवेलिया के खिलाफ मुकाबला जीता, भारतीयों के चेहरे खुशी से खिल गए.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, चेस ओलंपियाड के फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर चल रहे चीन का सामना अमेरिका से था, जिसमें चीन को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में अर्जुन इरिगैसी ने जान सुबेलज को हराया था. गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसेव को शिकस्त दी. अर्जुन के जीतने पर गोल्ड मेडल के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, जिसे गुकेश ने हासिल कर लिया.

बतौर भारतीय टीम, शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने पूरे टूर्नामेंट में ने जोरदार प्रदर्शन किया. शुरुआत में लगातार 8 जीत के साथ हमारी टीम मुकाबलों में अव्वल रही. गोल्ड के मुकाबले तक पहुंचते-पहुंचते शतरंज खिलाड़ी अर्जुन और गुकेस ने बढ़िया प्रदर्शन को जारी रखा. उन्होंने मुकाबलों में अमेरिका और चीन को भी पछाड़ दिया. उन्होंने स्लोवेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास ही रच दिया.

महिला और पुरुष दोनों वर्ग में आया गोल्ड

ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारतीय खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में एक साथ गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय पुरुष टीम ने अंतिम राउंड में स्लोवेनिया को हराया, जबकि महिला टीम ने अजरबैजान को हराकर जीत हासिल की

यह भी पढ़िए: भारत चेस ओलंपियाड की दोनों कैटेगरी में टॉप पर; राहुल गांधी बोले, ‘स्वर्ण पदक जीते..’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

19 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

37 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

54 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

60 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

2 hours ago