दुनिया

चुनावी रैली, सुरक्षाबलों की फायरिंग और गार्ड की मौत… चुनाव से पहले जल उठा पूरा पीओके

PoK Violence: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में कोहराम मचा हुआ है. आम कश्मीरियों का विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक हिंसा की तरफ बढ़ रही है. पीओके के कथित पूर्व प्रधानमंत्री सरदार तनवीर इलियास के काफिले पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हमला कर दिया. इस हमले में उनके सिक्योरिटी गार्ड के सिर में गोली लग गई. जिससे उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि यह हमला तब हुआ जब वो एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए सेंट्रल बाग में जा रहे थे. सेंट्रल बाग वहीं जगह है जहां पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. पाकिस्तान अब कश्मीर के आम नेताओं पर हमला कर पीओके में चुनाव की कोशिशों को पटरी से उतारना चाहता है.

इस हमले में तनवीर इलियास पूरी तरह सुरक्षित बच गए, लेकिन उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. यह घटना बताती है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति किस कदर बिगड़ चुकी है. चुनाव से पहले पाकिस्तानी प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा अब हिंसक रूप लेता दिखाई दे रहा है.

चुनाव के खिलाफ आंदोलन और एक्शन कमेटी

मुख्यधारा के किसी बड़े राजनेता पर हुआ यह हमला ऐसे समय में सामने आया है, जब जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पूरे पीओके में बड़े पैमाने पर आंदोलन चला रही है. पिछले करीब एक महीने से कमेटी के नेतृत्व में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का मकसद पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों को क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने से रोकना है. कई राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों को खुले तौर पर चेतावनी भी दी जा रही है.

बीते सप्ताह प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के एक प्रमुख उम्मीदवार की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था. स्थानीय नेताओं का कहना है कि पाकिस्तानी राजनीतिक दलों को उन इलाकों में वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, जहां सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आम नागरिकों की जान गई है.

पीओके में इस्लामाबाद के खिलाफ बढ़ता गुस्सा

पीओके के मौजूदा हालात मुख्यधारा के राजनेताओं और सुरक्षा बलों, दोनों के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं. स्थानीय लोगों में बढ़ रहा आक्रोश लंबे समय से जारी आर्थिक शोषण, संसाधनों की अनदेखी और राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखे जाने का नतीजा माना जा रहा है. हालिया घटनाएं यह भी दिखाती हैं कि पीओके में हालात संभालने में इस्लामाबाद लगातार नाकाम साबित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, नया भारत गुलामी में जीने वाला नहीं’, CM योगी ने संभल से किसे दी ये चेतावनी?

दूसरी ओर, पाकिस्तान की सरकार और सेना हर हाल में पीओके में चुनाव कराने पर अड़ी हुई है. वहीं स्थानीय नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने भी चुनाव रोकने को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है. मौजूदा विवाद की सबसे बड़ी वजह पीओके की आरक्षित सीटों का मुद्दा बताया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

2 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

37 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

45 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

51 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

1 hour ago